
PM Modi In UP:गंगा एक्सप्रेस वे का आज पीएम मोदी करेंगें शिलान्यास जानें पूरा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फ़िर शनिवार को यूपी के दौरे पर होंगें यहाँ वह गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगें. उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेंगें. pm modi in up tour ganga express way pm modi
Pm Modi In Up:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फ़िर यूपी दौरे पर होंगें.यूपी के शाहजहाँपुर में वह गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगें.इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगें.शिलान्यास के बाद वह यहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगें.पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी औऱ सरकारी अमला जुटा हुआ है.Pm Modi In Shahjahanpur UP Ganga Express way

पूर्वाह्न 11: 25 - प्रधानमंत्री इंडियन एयरफोर्स के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे फिर दोपहर 12:10 पर विमान बरेली के एयरबेस स्टेशन पहुंचेगा यहाँ से 12:15 पर एमआई-17 हेलिकॉप्टर से प्रधानमंत्री शाहजहांपुर के लिए उड़ेंगे. Pm modi shahjahanpur full program



594 किलोमीटर लंबा यह सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा.यह मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में जूड़ापुर दांदू में नेशनल हाईवे-19 में मिलेगा. एक्सप्रेस-वे बनने के बाद लखनऊ से मेरठ की दूरी महज पांच घंटे की रह जाएगी. गंगा एक्सप्रेस पर वाहनों की गति करीब 120 किमी प्रति घंटा होगी.गंगा नदी पर लगभग 960 मीटर और रामगंगा नदी पर लगभग 720 मीटर लंबाई के दीर्घ पुल बनेंगे.परियोजना की कुल लागत 36, 230 करोड़ रुपये आंकी गई है.एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से जमीन का अधिग्रहण लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है.Ganga Expressway Rout
