Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:दो लाख का इनामी बदमाश अमित बावरिया पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.!

एनकाउंटर में मारा गया अमित बावरिया।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट को बड़ी सफ़लता हाँथ लगी है,मुठभेड़ के दौरान दो लाख का इनामी बदमाश अमित बावरिया ढ़ेर हो गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय बन चुके बदमाश अमित बावरिया को एसटीएफ की नोएडा यूनिट की टीम व स्थानीय पुलिस ने मिलकर मथुरा में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।बदमाश अमित बावरिया की लम्बे समय से पुलिस तलाश कर रही थी।इसके ऊपर दो लाख का इनाम भी घोषित था।amit bavariya encounter

नोएडा एसटीएफ टीम शातिर इनामियों की तलाश में थी, तभी जानकारी मिली कि लूट करने वाला गिरोह एक्सप्रेस वे के नौहझील क्षेत्र में है।इस पर एसटीएफ ने नौहझील पुलिस के साथ सर्विस रोड पर सक्रिय हो गई। गांव पारसौली के समीप बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी।पुलिस को देखते ही अर्टिगा कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस व एसटीएफ ने बचाव व बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश व दो पुलिस कर्मियों के गोली लग गयी। शातिर के तीन साथी जंगल की ओर भाग गये।घायलों को नजदीक अस्पताल ले जाया गया।इलाज़ के दौरान बदमाश अमित बावरिया की मौत हो गई।

हाइवे पर करता था लूट..

अमित बावरिया अपने गैंग के साथ मिलकर हाइवे पर गाड़ियों को कील आदि से पंचर कर लूट की घटना को अंजाम देता था।अभी जनवरी 2020 में यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना नौहझील क्षेत्र की सीमा में बावरिया गिरोह ने एक ही रात में तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। शातिर गिरोह के बदमाश कीलनुमा पट्टा रोड पर डाल देते थे। जैसे ही उससे होकर गाड़ी निकलती पहिया पंचर हो जाता था। तभी यह गाडी सवारों से लूटपाट कर लेते थे।amit bavariya police encounter stf

अमित बावरिया पर कुल दो लाख का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था।लूट की दर्जनों वारदातों को अमित बावरिया अपने गैंग के साथ मिलकर अंजाम दे चुका था।अमित बावरिया जैसे दुर्दांत अपराधी का पुलिस मुठभेड़ मारा जाना यूपी पुलिस की बड़ी सफलता है।

27 Oct 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 4 मई 2026 को मौसम ने अचानक करवट ली है. भीषण गर्मी के बीच अब तेज आंधी,...
IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती
Aaj Ka Rashifal 04 May 2026: इन तीन राशियों के जातक रहें सतर्क, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2026: सरकारी नौकरी के लिए करें सूर्य नारायण की उपासना, जानिए दैनिक भाग्यफल
गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन टोल फ्री सफर: मई के दूसरे हफ्ते तक मुफ्त यात्रा, बाइक चालकों से भी वसूला जाएगा टैक्स
Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा
Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

Follow Us