Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Samajwadi Party News: सपा ने की बड़ी कार्यवाही 11 जिला अध्यक्ष हटाए गए ये है वज़ह

Samajwadi Party News: सपा ने की बड़ी कार्यवाही 11 जिला अध्यक्ष हटाए गए ये है वज़ह
अखिलेश यादव: फ़ाइल फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के 11 जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है. Samajwadi Party removed 11 district president see the list

Samajwadi Party News: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के कई जिलों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के 11 जिलों के जिलाध्यक्षों पर कार्यवाही की तलवार चला दी है।प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ़ से जारी किए पत्र में बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गोंडा, झांसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, आगरा, मऊ, गौतमबुद्धनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही व ललितपुर जिलाध्यक्ष को उनके पद से तत्काल हटा दिया गया है।हालांकि यह कार्यवाही किस वजह से हुई यह पत्र में नहीं बताया गया है।Samajwadi party letest news 

एक्टिव न रहने पर गिरी गाज..

जिलाध्यक्ष हटाए जाने के पीछे का कारण भले ही पार्टी द्वारा न बताया गया हो लेकिन यह स्पष्ट है कि कार्यवाही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इन जिलों में पार्टी के जिला अध्यक्ष एक्टिव नहीं थे जिसके चलते इन जिलों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।सपा को इन जिलों में या तो प्रत्याशी नहीं मिला या किसी न किसी कारण से पर्चा दाख़िल नहीं हो पाया या ख़ारिज हो गया।

सपा द्वारा जारी की गई सूची

सपा ने इसकी वज़ह सीधे जिला अध्यक्षों की लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया।बता दें कि शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए सभी जिलों में नामांकन था।क़रीब दो दर्जन जिलो में भाजपा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ़ हो गया है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us