
UP:फर्रुखाबाद में किसान की धारदार हथियार से हत्या..हमलवार फरार..!
On
सोमवार की रात एक किसान की खेतों में हत्या कर दी गई..हत्या से इलाक़े में हड़कम्प मचा हुआ है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..
फर्रुखाबाद:ज़िले की पुलिस क्राइम कंट्रोल करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।ताज़ा मामला शमसाबाद कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरुआ नगला मजरे अजीजाबाद गाँव निवासी जगदीश लोधी सोमवार की रात अपने खेतों में मक्के की फसल की रखवाली कर रहे थे।इसी बीच रात में अज्ञात हमलावरों द्वारा उनपर हमला कर दिया गया।किसान जगदीश लोधी पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई जब वह खेतों की ओर गए।वहाँ जगदीश का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था।घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Tags:
Related Posts
Latest News
04 Nov 2026 08:18:04
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
