Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हाथरस कांड:सीबीआई की चार्जशीट के बाद फ़िर गर्माने लगा माहौल..गाँव में पुलिस का पहरा बढ़ा.!

हाथरस कांड:सीबीआई की चार्जशीट के बाद फ़िर गर्माने लगा माहौल..गाँव में पुलिस का पहरा बढ़ा.!
फ़ाइल फ़ोटो।साभार-गूगल

हाथरस के कथित गैंगरेप के बाद लड़की की हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा कोर्ट में दाख़िल की गई चार्जशीट के गाँव का माहौल एक बार फ़िर गरमा गया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ: Hathras news हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गाँव में लड़की के साथ हुए कथित गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में उसी गाँव के ही रहने वाले चारों आरोपियों के विरुद्ध सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाख़िल कर दी है।सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में पीड़िता द्वारा मरने से पहले दिए गए आख़री बयान को आधार बनाते हुए चारों के खिलाफ गैंगरेप औऱ हत्या की धराएं लगाई हैं।जिसके चलते गाँव में माहौल एक बार फ़िर गरमा गया है।

शुक्रवार को चारों आरोपियों के परिवार से मिलने के लिए करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ़ वीरू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह औऱ उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुँच गए।पुलिस को इसकी जैसे ही जानकारी हुई तो चौकन्ना हो गए।पुलिस ने करणी सेना के काफ़िले को सदाबाद में ही रोक लिया।

पुलिस सभी को लेकर कोतवाली पहुँची।औऱ वहां से करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत चार लोगों को गाँव जाने की अनुमति दी गई।इनके साथ पुलिस की एक टीम भी गाँव पहुँची।गाँव में ला एंड ऑर्डर की स्थिति न ख़राब हो इसके लिए सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई।करणी सेना के लोगों ने आरोपियों के परिवारीजनो से मुलाक़ात कर उनका हाल चाल जाना।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us