Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:गोलीकांड से दहला हमीरपुर..दो की मौत एक गम्भीर.!

हमीरपुर:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में मंगलवार की शाम भयंकर गोलीकांड हो गया जिसमें पूर्व प्रधान और उसके एक पुत्र की हत्या हो गई है, जबकि दूसरा पुत्र भी गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

हमीरपुर:इन दिनों यूपी में ताबड़तोड़ हत्याओं का दौर जारी है।हर दिन प्रदेश के अलग अलग जिलों से आ रही हत्याओं की ख़बर से पूरे सूबे में डर व दहशत का माहौल बना हुआ है।मंगलवार देर शाम हमीरपुर ज़िले में एक भयंकर गोलीकांड हो गया।इस कांड में दो लोग मारे गए हैं जबकि एक गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया है।Hamirpur double murder

जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ददरी में मंगलवार की देर शाम ददरी गाँव के ही पूर्व प्रधान पृथ्वी राज यादव(60) एवं उनके पुत्र जितेंद्र की गोलीमार कर हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई।साथ ही पृथ्वीराज के दूसरे बेटे धीरेंद्र को भी हमलावरों ने गोली मार दी।धीरेंद्र को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है जहाँ से डॉक्टरों ने झांसी के लिए रेफर कर दिया है।Hamirpur news

घटना की सूचना पर मौक़े पर एसपी सहित भारी पुलिस बल व फॉरेंसिक की टीमें पहुँची हैं।एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि धीरेंद्र और जितेंद्र बाइक से अपने घर की ओर आ रहे थे गांव के ही संजय और कपिल नाम के व्यक्तियों से इनका विवाद होने लगा और फ़िर संजय और कपिल के द्वारा दोनों के ऊपर फायरिंग कर दी गई विवाद की सूचना पर पिता पृथ्वी राज भी अपने घर से भागकर आ रहे थे तभी दोनों ने उनको भी गोली मार दी।जितेंद्र और पृथ्वी राज की गोली लगने से मौत हो गई है, धीरेंद्र घायल है।

03 Nov 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल
फतेहपुर के रतनसेनपुर गौती गांव में बारात के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. मंगलवार को दो पक्षों...
UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक झटका, 24 घंटे में 64 IAS इधर-उधर, 10 जिलों के DM बदले
Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में
आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

Follow Us