Crime in up:छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा को घर में घुसकर दबंगो ने मारी गोली..मौत.!
यूपी के फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..यहाँ एक 16 वर्षीय छात्रा की घर मे घुसकर दबंगो ने गोली मार हत्या कर दी है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..
डेस्क:यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान ज़ोर शोर से चल रहा है।लेकिन महिलाओ के विरुद्ध अपराधों में कमी नज़र नहीं आ रही है।ताज़ा मामला फिरोजाबाद ज़िले से जुड़ा हुआ है।Firozabad news
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात क़रीब 12 बजे थाना रसूलपुर क्षेत्र के प्रेमनगर डाक बंगला गली नंबर दो निवासी अजय खटीक की 16 वर्षीय पुत्री ईशु की बाइक सवार तीन बदमाशोंं ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर एसएसपी सचिन्द्र पटेल, एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पिता ने पुलिस को बताया कि जिस समय यह घटना हुई परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे।नीचे उनकी बेटी अकेली सो रही थी।Firozabad crime news

एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि थाना रसूलपुर क्षेत्र प्रेमनगर में एक 16 वर्षीय लड़की की हत्या की सूचना मिली थी।मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।पूरे प्रकरण की गहनता से जाँच की जा रही है।
