Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: आखिरकार निलंबित किए गए दो घोटालेबाज पंचायत सचिव

Fatehpur UP News : सांकेतिक फ़ोटो

एफआईआर दर्ज होने के क़रीब 7 महीने बाद दो पंचायत सचिवों को डीएम अपूर्वा दुबे ने निलंबित कर दिया. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं. Fatehpur UP News two vdo suspended hathgam blok patti shah village

Fatehpur UP News: 13 लाख के घपले में दोषी पाए जाने के बाद क़रीब सात महीने पहले दो पंचायत सचिवों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी।लेकिन एफआईआर के बावजूद अधिकारियों ने इन सचिवों को निलंबित नहीं किया था।अब डीएम अपूर्वा दुबे ने इस मामले का संज्ञान लिया औऱ तब जाकर मंगलवार को उन्होंने दोनों पंचायत सचिवों को निलंबित करने का आदेश दिया।इन दोनों के निलंबन के साथ ही आरईएस के जेई अखिलेश यादव के निलंबन के लिए अधिशाषी अभियंता और तकनीकी सहायक शिवओम सिंह के निलंबन के लिए उपायुक्त मनरेगा पुतान सिंह को भी निर्देश दिए गए हैं। Fatehpur UP News ias apurva dubey suspended two vdo pattishah gram panchayat case

क्या था पूरा मामला-

हथगाम विकास खण्ड के पट्टीशाह ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में सरकारी धन के घोटाले की शिकायत शासन से राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह ने की थी।जिसके बाद शासन के निर्देश पर टीएसी कमेटी गठित कर जांच कराई गई थी।कमेटी ने जांच में शिकायत सही पाई और साढ़े तेरह लाख रुपये का गबन साबित हुआ।जांच में पता चला कि मनरेगा, नाली-खडंजा और सड़क निर्माण के कामों में धनराशि का गबन किया गया था।इस मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान तक्सीर फातिमा, तैनात रह चुके दो पंचायत सचिव विद्याभूषण व संतोष कुमार, आरईएस के अवर अभियंता अखिलेश यादव और तकनीकी सहायक शिवओम सिंह दोषी पाए गए थे। कमेटी की ओर से सभी के विरुद्घ सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन की एफआईआर कराई गई थी।

16 Jun 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल
फतेहपुर के रतनसेनपुर गौती गांव में बारात के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. मंगलवार को दो पक्षों...
UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक झटका, 24 घंटे में 64 IAS इधर-उधर, 10 जिलों के DM बदले
Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में
आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

Follow Us