Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: भाजपा विधायक के आवास पर होता रहा दुष्कर्म नाबालिग पीड़िता के पिता ने लगाए सनसनीखेज आरोप!

Fatehpur UP News: भाजपा विधायक के आवास पर होता रहा दुष्कर्म नाबालिग पीड़िता के पिता ने लगाए सनसनीखेज आरोप!
Fatehpur UP News : सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, एक पिता ने आरोप लगाए हैं कि उसकी नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर विधायक आवास में कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया, हालांकि इन आरोपों को विधायक ने बेबुनियाद औऱ बदनाम करने की साज़िश बताई है. Fatehpur UP News a minor Girl Rape in Bjp Mla House

Fatehpur UP News: गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने से हड़कम्प मच गया है।एसपी के पास शिकायत लेकर पहुँचे एक पिता ने वीडियो में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ कई दिनों तक तीन लड़को में दुष्कर्म किया।इतना ही नहीं पीड़िता के पिता ने ये भी कहा कि आरोपी लड़कों ने शाह अयाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विकास गुप्ता के आवास में बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है।Fatehpur Bjp Mla Vikas Gupta

वायरल वीडियो को आल इंडिया महिला कॉंग्रेस के ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला गया है। ट्वीट में लिखा गया है कि 

"फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक के बंगले में  12 साल की बच्ची से 3 दिन तक गैंगरेप ! अजय सिंह बिष्ट की निष्ठुर सरकार के महाजंगलराज में महिलाओं के साथ रोज़ उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा से बेटी बचाओ !"

इस मामले को लेकर सपा नेता सन्तोष द्विवेदी ने कहा है कि मामले की निष्पक्षता से जाँच होनी चाहिए।पीड़ित दस दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहा है।लेकिन सत्ता के दबाव में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया गया है।

हालांकि इन आरोपों पर भाजपा विधायक विकास  गुप्ता (MLA Vikas Gupta Fatehpur ) ने कहा है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी कार्यकर्ताओं द्वारा मिली है।उन्होंने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने की साज़िश है।वीडियो में जिन लड़को के नाम लिए जा रहें हैं न तो मैं उनको जानता हूँ औऱ न ही आरोप लगाने वाले व्यक्ति को।विधायक ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

क्या है पूरा मामला..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी क्षेत्र के एक गाँव का है।पीड़िता के पिता के मुताबिक दस जून की सुबह उसकी बारह वर्षीय बेटी शौच क्रिया के लिए बाहर गई हुई थी।वहीं से उसे राहुल, संदीप औऱ शुभम नाम के युवक बाइक में बिठाकर जबरन लिवा ले गए। 11 जून को चौकी में तहरीर दी।लेकिन पुलिस पूरे मामले में टाल मटोल करती रही है।गुरुवार को पीड़िता के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।Fatehpur Bjp Mla Vikas Gupta Latest News

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा है कि शिकायत में विधायक या उनके आवास की कोई बात नहीं है। पीड़ित ने शिकायत में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने, गिरफ्तारी व विवेचक बदलने की मांग की है।मामले की गहनता से जांच कराकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us