Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: सावधान.! शहर में दौड़ रहा है करंट कई गौवंशो की मौत

Fatehpur UP News: सावधान.! शहर में दौड़ रहा है करंट कई गौवंशो की मौत
करंट की चपेट में आए गौवंश।

बारिश शुरू होते ही विधुत करंट का ख़तरा बढ़ जाता है ऊपर से बिजली विभाग की घोर लापवाही ने ख़तरे को औऱ बढ़ा दिया है,फतेहपुर शहर में जगह जगह लगे विधुत पोलों में करंट उतरने की शिकायतें आ रहीं हैं. Fatehpur UP News Electricity department Fatehpur News

Fatehpur UP News: बिजली के करंट से हर साल अनगिनत लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं।कुछ मौतें स्वयं की लापरवाही से होतीं हैं तो कुछ मौतों का जिम्मेदार बिजली विभाग होता है।लेकिन विभाग की ओर से इस तरफ़ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।इन दिनों फतेहपुर शहर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही से शहर वासियों के ऊपर जान का ख़तरा मंडरा रहा है।कई गौवंशो की अब तक जान जा चुकी है हालात नहीं सुधरे तो कई इंसानी जान भी जा सकतीं हैं।many cattle died due to electrocution in electric poles in fatehpur city

दरअसल शहर में जगह जगह लगे हुए लोहे के विधुत पोलों में बारिश की वजह से करंट उतर आया है।बीते दिन नहर कालोनी मैदान में लगे एक पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई।इसके बाद शनिवार को राधानगर में फतेहपुर गेस्ट हॉउस के समीप लगे एक विधुत पोल में चिपक कर एक गौवंश (साँड़) की मौत हो गई है। Fatehpur Latest News Today

एक स्थानीय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पोल में अक्सर करंट उतर आता है।पहले भी कई जानवरों की मौत हो चुकी है।कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने इस जानलेवा समस्या को दूर करने की जहमत नहीं उठाई।

विधुत पोलों में करंट उतरने की समस्या जानलेवा है।जगह जगह यह पोल लगे हुए हैं।यदि इनमें ऐसे ही करंट उतरता रहा औऱ समस्या को स्थाई समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में कई औऱ मौतें हो सकतीं हैं।

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

इस सम्बंध में अधिशाषी अभियंता प्रथम से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन कई बार फ़ोन करने के बावजूद उनका फ़ोन नहीं उठा है।

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us