Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:खड़े ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस..क़रीब दर्जन भर यात्री घायल कई की हालत गम्भीर!

फतेहपुर:खड़े ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस..क़रीब दर्जन भर यात्री घायल कई की हालत गम्भीर!
दुर्घटनाग्रस्त बस

थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार भोर पहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें क़रीब दर्जन भर लोग घायल हो गए..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:जिले में इन दिनों सड़क हादसों की बाढ़ सी आ गई है।सबसे बड़ी बात ये है कि इन हादसों का शिकार ज्यादातर बसें हो रहीं हैं।शुक्रवार भोर पहर भी इसी तरह के रोड हादसे का शिकार एक रोडवेज बस हो गई।

आपको बता दे बनारस से वाया प्रयागराज फतेहपुर से होकर कानपुर जा रही विकास नगर डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार भोर पहर थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा के समीप Nh2 पर स्थित नेता ढाबा के क़रीब खड़े एक ट्रक में जा घुसी जिसके चलते बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।औऱ बस में बैठी हुई सवारियों में से क़रीब दर्जन भर लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलों में चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत में चार बच्चों सहित 30 लोग घायल..सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी!

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां सबका इलाज जारी है।

ड्राइवर की झपकी बनी हादसे की वजह!

इस बस हादसे का कारण बस चालक की झपकी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बनारस से करीब 10 बजे सवारियों को लेकर कानपुर के लिए चली विकास नगर डिपो की बस के ड्राइवर को अचानक झपकी लग गई जिसके चलते ही बस खड़े ट्रक में जा घुसी।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:भीषण सड़क हादसे में फिर दहला जिला ट्रक बस की सीधी टक्कर में क़रीब दस की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल.!

इस बस हादसे में बिल्किस जहां (40), मेहरून्निसा (49), मेहताब (26), सादिक जमाल (30), रामवृक्ष (70), अरविंद चौधरी (30), गुनगुन (13), कल्पना (24), विमल (25), मोहन सिंह (40), चुन्नी देवी (35), अब्दुल वसीम (49), रुबीना (25) समेत 14 लोग घायल हुए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us