Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फ़तेहपुर-सेना भर्ती में प्रथम आने वाला कौन है वो युवक जिसे पुलिस ले गई..जाने क्या है हक़ीक़त.!

UP:फ़तेहपुर-सेना भर्ती में प्रथम आने वाला कौन है वो युवक जिसे पुलिस ले गई..जाने क्या है हक़ीक़त.!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में हेर फेर कर सेना में भर्ती होने आए युवक को अधिकारियों ने पकड़ लिया..आरोपी युवक के विरुद्ध फतेहपुर की सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:जिला मुख्यालय में चल रही सेना भर्ती में एक युवक को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में हेरफेर कर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।आरोपी युवक के विरुद्ध सेना के अधिकारियों ने फतेहपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। (fatehpur news)

क्या है पूरा मामला..

फतेहपुर जिला मुख्यालय में चल रही सेना भर्ती में भर्ती में शामिल होने के लिए हर ज़िले को युवाओं को पहले से निर्धारित किए गए दिनों के अनुसार बुलाया गया है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में चल रही सेना भर्ती में आए युवा क्यों पहुंचे जिलाधिकारी के पास..!

रविवार को कन्नौज जनपद के युवाओं को बुलाया गया था।दौड़ हुई और उसमें अनुराग शर्मा पुत्र रामवीर नाम का एक युवक भी पास हुआ। हैरानी की बात ये रही कि वो दौड़ में प्रथम आया।  इसके बाद भर्ती अधिकारियों ने दौड़ में पास सभी युवाओं के शैक्षणिक प्रमाणपत्र जांचने शुरू किए।जिसमें अनुराग शर्मा के प्रमाणपत्रों में हेरफेर होने की बात सामने आई।पता चला कि अनुराग ने हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा की सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिनहट आगरा से प्राप्त की है।लेकिन सेना में भर्ती होने के लिए उसने इन्ही प्रमाणपत्रों में हेरफेर कर पता तिर्वा कन्नौज का डाल दिया है। (fatehpur army bharti)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में हो रही सेना भर्ती में प्रतिभागियों की इस तरह मदद कर रहा है रोटी घर..!

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद भर्ती निदेशक कर्नल आशुतोष मेहता ने आरोपी युवक के विरुद्ध सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:आधुनिक चकाचौंध ले रही जान..दसवीं के छात्र ने महंगा मोबाइल न मिलने से लगा ली फांसी..!

सेना के भर्ती अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्यवाही के बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए युवाओं के बीच हड़कम्प मच गया।बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में दौड़ पास करने वाले कई संदिग्ध भर्ती प्रक्रिया बीच में छोड़ फ़रार हो गए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us