Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav:फतेहपुर में एक्टिव हुआ पुलिस प्रशासन विवादित गाँवो पर अधिकारियों की नज़र

Up Panchayat Chunav:फतेहपुर में एक्टिव हुआ पुलिस प्रशासन विवादित गाँवो पर अधिकारियों की नज़र
up panchayat chunav:एसपी सतपाल अंतिल।फ़ाइल फ़ोटो

पंचायत चुनावों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए ज़िले का पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है,विवादित गाँवो पर अधिकारियों की नजर है, हर गाँव की एक फाइल थाने, चौकी स्तर पर तैयार की गई है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

फतेहपुर:पंचायत चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है।चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए ज़िले का पुलिस महकमा भी मुस्तैद हो गया है।एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर थाने औऱ चौकी स्तर पर प्रत्येक गाँव की एक फाइल तैयार की गई है।जिसमें गाँव के संदिग्ध व्यक्तियों,हिस्ट्रीशीटर, विवाद, गाँव में लाइसेंसी असलहे, पंचायत चुनाव के पूर्व प्रत्यासी व वर्तमान में दावेदार आदि का विवरण इस फ़ाइल में भरा गया है। fatehpur news

बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब तक पंचायत चुनाव के दृष्टिगत दो सौ गाँवो को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया है।इन गाँवो में अधिकारियों की विशेष नजर रहेगी।

इसके साथ साथ क्षेत्रीय पुलिस लगातार गांवों में घूमकर गतिविधियों में नज़र रख रखी है।ऐसे गाँवो में विशेष निगरानी की बात कही गई है जहाँ हाल ही में चुनाव से जुड़े विवादों हुए हैं।

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ सख़्ती से निपटा जायेगा।किसी को भी माहौल ख़राब करने नहीं दिया जायेगा।गाँव वार पूरा ब्यौरा तैयार कराया गया है।Fatehpur panchayat chunav

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

बता दें कि इस बार एक साथ चार पदों पर चुनाव कराए जा रहें हैं।जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान औऱ ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर एक साथ वोट डाले जाएंगे।

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पुलिस के सामने क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना कड़ी चुनौती होगी।क्योंकि गांव से जुड़े हुए इन चुनावों में विवाद का ख़तरा सबसे ज्यादा रहता है।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us