Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav 2021:आरक्षण आवंटन की टोह लेने में जुटे सम्भावित दावेदार

Up Panchayat Chunav 2021:आरक्षण आवंटन की टोह लेने में जुटे सम्भावित दावेदार
Up panchayat chunav:सांकेतिक फ़ोटो

यूपी पंचायत चुनाव(up panchayat chunav)के लिए आरक्षण का शासनादेश जारी हो चुका है।जिला पंचायत अध्यक्ष औऱ ब्लाक प्रमुखों के सीटों के आरक्षण का आवंटन हो चुका है।ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य औऱ ग्राम सदस्यों के आरक्षण का आवंटन होना बाकी है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

फतेहपुर:आरक्षण का शासनादेश जारी होने के बाद सम्भावित दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं।सबसे ज़्यादा ग्राम प्रधान पदों के संभावित दावेदार आरक्षण आवंटन को लेकर परेशान हैं।जल्द से जल्द अपने गाँव की पंचायत सीट का आरक्षण जानना चाह रहें हैं।गुरूवार को आरक्षण का शासनादेश जारी होने के बाद ग्राम पंचायतों में हलचल तेज़ हो गई है। up panchayat chunav 2021

ब्लाक से लेकर विकास भवन तक दावेदार आरक्षण आवंटन की टोह लेने में जुटे हुए हैं।वहां तैनात कर्मचारियों को फोन कर दावेदार सीट पता करने का प्रयास कर रहें हैं।

कर्मचारी आने वाले फ़ोन कॉल्स से परेशान हो अपना नम्बर बन्द किए हुए हैं।क्योंकि अभी उनको ख़ुद नहीं पता है कि कौन से गाँव की सीट किस कोटे के लिए आरक्षित होगी या अनारक्षित कोटे में रहेगी।

सम्भावित सीट को लेकर बढ़ी दावेदारों की संख्या..

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

आरक्षण का शासनादेश जारी होने के बाद गाँवो में ग्राम प्रधान पदों के दावेदार बढ़ गए हैं।अटकलों का दौर शुरू है।सम्भावित आरक्षण को लेकर नए नए दावेदार मैदान में उतर चुकें हैं।कुछ दावेदार अभी सीट के इंतजार में हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

बता दें कि ग्राम प्रधान के पद का आरक्षण आवंटन दो से चार मार्च के बीच होगा।इसके बाद आपत्तियां लीं जाएंगी।डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी इन आपत्तियों का निस्तारण कर 13 मार्च को फाइनल आरक्षण आवंटन की लिस्ट चस्पा करेगी।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us