Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rape In Fatehpur:दशहरे की शाम फतेहपुर में हैवानियत तीन वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या

Rape In Fatehpur:दशहरे की शाम फतेहपुर में हैवानियत तीन वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या
Fatehpur Rape News:खागा कोतवाली में जमा भीड़

दशहरे की शाम यूपी के फतेहपुर ज़िले में कुछ ऐसा हुआ है जिसने पूरी इंसानियत को शर्मसार औऱ दिल को झकझोर दिया.तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या से इलाके में तनाव औऱ लोगों में रोष है.मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है. Fatehpur Rape News Rape In Khaga Fatehpur

Fatehpur Latest Rape News:दशहरे की शाम फतेहपुर में इंसानियत शर्मसार हो गई.तीन साल की मासूम बच्ची की दरिंदे ने रेप के बाद हत्या कर दी.औऱ शव को अपने ही कमरे में बिस्तर के नीचे छिपा दिया.घर से ग़ायब बच्ची की जब परिजनों ने खोजबीन की तो शव देख सबके होश उड़ गए.आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.घटना के बाद से इलाक़े में तनाव है.लोगों ने कोतवाली का घेराव किया है.मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है. Rape In Fatehpur

जानकारी के अनुसार बच्ची खागा कोतवाली क्षेत्र एक गांव में यह घटना घटित हुई है.बच्ची यहाँ अपने ननिहाल में रहती थी.बच्ची का गांव खखरेरू थाना क्षेत्र अन्तर्गत है.शुक्रवार दोपहर क़रीब 3 बजे बच्ची घर के बाहर से खेलते हुए ग़ायब हो गई थी.जब काफ़ी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों को चिंता हुई औऱ आसपास के लोगों से पूछताछ की. Fatehpur News

पूछताछ में पता चला कि दोपहर में बच्ची को एक युवक के साथ देखा गया था.युवक कौशाम्बी ज़िले का रहने वाला है.जो यहाँ किराए के कमरे में रहता है.वह फेरी लगाने का काम करता है.उक्त युवक से जब बच्ची के बारे में लोगों ने पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके बाद लोगों ने उसके कमरे की तलाशी ली.Fatehpur Khaga Rape News

कमरा खुलते ही अंदर का नजारा देख लोग सहम गए.क्योंकि बिस्तर में लिपटी हुई बच्ची की लाश पड़ी हुई थी.औऱ कपड़े खून से सने हुए थे.लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया.तब तक कोतवाली पुलिस भी मौक़े पर पहुँच गई थी.पुलिस ने घटना की भयावहता औऱ लोगों के रोष को देखते हुए आरोपी युवक को तुरन्त कोतवाली लेकर पहुँच गई.जिसके बाद भीड़ ने कोतवाली को घेर लिया औऱ आरोपी को फाँसी दिये जाने की मांग करने लगे.पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी जिसके बाद लोग शांत हुए.Fatehpur Latest Rape News

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.विधि अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी.Rape In Khaga Fatehpur News

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us