Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात..घर से ग़ायब हुई किशोरी का शव कुएं में बरामद..प्रेमी गिरफ्तार..!

UP:फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात..घर से ग़ायब हुई किशोरी का शव कुएं में बरामद..प्रेमी गिरफ्तार..!
थाना अशोथर।

बीते सात अप्रैल की रात अपने घर से एक किशोरी ग़ायब हो गई थी..पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी..लेकिन उसका शव एक कुएं में बरामद हुआ है..पढ़े इस सनसनीखेज वारदात की पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:प्यार जब केवल जिस्मानी होता है तो अक्सर ऐसी प्रेम कहानियों का अंत दर्दनाक ही होता है।ऐसी ही एक खौफनाक वारदात ज़िले के अशोथर थाना क्षेत्र अंर्तगत हुई है।पुलिस ने क़ातिल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला..

ज़िले के अशोथर थाना क्षेत्र के एक गाँव में बीते सात अप्रैल की रात एक 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से ग़ायब हो गई थी।जब अगले दिन सुबह घर वालों को किशोरी के ग़ायब होने का पता चला तो उन्होंने अपने स्तर से खोजबीन शुरू कर दी।लोकलाज के भय से पुलिस के पास भी नहीं गए।हालांकि जब किशोरी का कुछ पता नहीं लग पाया तो परिजन 12 अप्रैल को अशोथर थाने पहुँच गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने खोजबीन शुरू तो कि लेक़िन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।इस बीच पुलिस को जांच में पता चला कि किशोरी के घर गाँव के ही दिनेश सिंह भदौरिया का काफ़ी आना जाना था।हालांकि परिजनों के साथ दिनेश भी किशोरी को ढूंढ रहा था।किशोरी के ग़ायब होने की जाँच में जुटी पुलिस को कुछ सबूत हाँथ लगे।जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर दिनेश सिंह भदौरिया को पूछताछ के लिए उठा लिया।दिनेश सिंह पहले तो इंकार करता रहा लेक़िनपुलिस ने जब सख़्ती बरती तो दिनेश टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ग़ायब किशोरी का शव एक कुएं से बरामद कर लिया है।शव काफी दिन पुराना हो चुका है।उससे भयंकर दुर्गंध आ रही थी।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर-किशनपुर नाव हादसा:केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में दी गई शोक सलामी..हर आँख रही नम..!

आरोपी दिनेश सिंह ने बताया कि उसका और किशोरी का बीते एक साल से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था।इस बीच बीते सात अप्रैल की रात किशोरी अपने घर से भागकर मेरे ट्यूवेल पर आ गई और भगा ले जाने की जिद करने लगी।अलग अलग बिरादरी का होने के चलते मैने उससे शादी करने से असमर्थता जताई तो किशोरी वहीं पर झगड़ा करने लगी।जिसके चलते मैंने अपने एक साथी प्रेमनारायण की मदद से किशोरी का दुपट्टे से गला घोट मौत के घाट उतार दिया और शव को भूसे की झाल में भरकर कुएं में फेंक दिया।fatehpur news

एसओ हेमराज ने बताया कि प्रेमी दिनेश सिंह भदौरिया और उसके साथी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।साथी की तलाश जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us