Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:फेसबुक से हुआ प्यार, फ़िर कर ली शादी, अब पति की तलाश में फतेहपुर पहुँचीं कोलकाता की युवती

Fatehpur news:फेसबुक से हुआ प्यार, फ़िर कर ली शादी, अब पति की तलाश में फतेहपुर पहुँचीं कोलकाता की युवती
Fatehpur news:पीड़ित युवती के शादी का फोटो।

यूपी के फतेहपुर (fatehpur news) ज़िले में रविवार को एक युवती कोलकाता से अपने धोखेबाज पति को तलाश करते हुए आई.पढ़ें प्यार में धोखे की यह सनसनीखेज ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर होने वाले धोखाधड़ी के मामले आए दिन सामने आते रहतें हैं।ऐसा ही एक मामला रविवार को फतेहपुर (fatehpur news) में प्रकाश में आया है।जिसमें फेसबुक पर दोस्ती हुई,प्यार हुआ फ़िर शादी हुई औऱ अब धोखा..

दरअसल रविवार को कोलकाता से सुनीता धानुक नाम की 28 वर्षीय युवती कोलकाता पुलिस (kolkata police) के साथ फतेहपुर पहुँचीं।उसने बताया कि कुछ साल पहले फेसबुक (facebook love story news) के जरिये उसकी दोस्ती अभिषेक आर्य नाम के लड़के से हुई थी।उस वक्त अभिषेक दिल्ली में रहता था।धीरे धीरे अभिषेक ने उसे अपने प्यार के झाँसे में फंसाया औऱ मिलने के लिए कोलकाता पहुँच गया।औऱ वहीं फ़िर कोर्ट मैरिज कर ली।

कोर्ट मैरिज करने के बाद क़रीब 9 महीने तक वहीं रहा लेकिन पिछले साल 9 फ़रवरी को वह इंटरव्यू देने के बहाने कोलकाता से भाग आया।और फ़िर आज तक वापस नहीं आया।फ़ोन पर कई बार सम्पर्क किया तो उल्टा उसने धमकियां दीं और कहा कि उसे ढूढ़ने की कोशिश की तो काटकर नदी में फेंकवा देगा। fatehpur ki news

कोर्ट मैरिज की फ़ोटो।

बता दें कि जिस वक्त अभिषेक आर्य ने सुनीता धानुक से शादी की थी उस वक्त वह दिल्ली में रहक़र नौकरी करता था।लेकिन अभिषेक आर्य मूल रूप से फतेहपुर के कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर इलाके का रहने वाला है यहीं उसके पिता राजू आर्य, माँ औऱ अन्य परिवारीजन रहते हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

रविवार को जब महिला कोलकाता पुलिस के साथ पहुँचीं तो फतेहपुर पुलिस से मदद माँगी।आबुनगर चौकी इंचार्ज कोलकाता पुलिस के साथ अभिषेक आर्य के घर पहुँचे लेक़िन वह अपने घर वालों के साथ पहले ही फ़रार हो गया था। facebook love story news in hindi

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि कोलकाता से एक महिला वहां की पुलिस के साथ आई थी।महिला ने यहाँ के रहने वाले अभिषेक आर्य के ऊपर आरोप लगाएं हैं।युवक की तलाश कराई जा रही है।युवक को पकड़कर कोलकाता पुलिस को सौंप दिया जाएगा क्योंकि मामले की एफआईआर कोलकाता में ही दर्ज है।महिला को फतेहपुर पुलिस की तरफ़ से पूरी मदद दी जाएगी।

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us