Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-घर पहुँच पुलिस ने लिए परिजनों के बयान..क़रीब दो घण्टे चली पूछताछ..!

फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-घर पहुँच पुलिस ने लिए परिजनों के बयान..क़रीब दो घण्टे चली पूछताछ..!
फतेहपुर:घर में बैठे मृतक के परिजन।

बीते 27 मई की रात थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गाँव में हुई पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह यादव की हत्या का खुलासा अब तक नहीं हो सका है..पुलिस पर खुलासे को लेकर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है.परिजनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह फ़ॉलोअप रिपोर्ट।

फतेहपुर:थरियांव थाना क्षेत्र का पूर्व प्रधान हत्याकांड इन दिनों पूरे ज़िले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।खुलासे में लगी एसओजी और पुलिस की टीमें अब तक हवा में तीर चलाए जा रहीं हैं।इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।सात दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सबूत पुलिस के हाँथ नहीं लगे हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-मृतक की पत्नी और बेटे से पुलिस नहीं कर पा रही है पूछताछ..असली क़ातिल कौन रहस्य गहराया.!

पारिवारिक ज़मीनी विवाद, आशनाई और पुरानी रंजिश इन्ही तीन बिंदुओं पर शुरू से ही जाँच टीमें काम कर रहीं हैं।लेकिन हत्या की असल वजह क्या है इसका कोई मजबूत एंगल अब तक जाँच में सामने नहीं आ सका है।

गुरुवार को एक बार फ़िर थरियांव पुलिस औऱ  खुलासे में लगी एसओजी की टीम फरीदपुर गाँव पहुँची जहाँ उन्होंने मृतक की गाँव में ही रहने वाली विवाहिता बेटी कुंती, उसके पति वीरेंद्र, पड़ोसी सुरेश और रविकरन से अलग अलग बुलाकर बयान लिए।गुरुवार को ही मृतक की पत्नी राजरानी से भी पुलिस ने बयान लिए।इसके पहले बुधवार को भी जाँच टीम ने गाँव पहुँचकर बेटे चमन और घटना के वक्त पास में ही लेटे पड़ोसी जुगराज के बयान लिए थे।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-रात्रि के अंधेरे में किसने दाग दी सीने में गोली..पूछताछ जारी..!

पुलिस सूत्रों की माने तो घटना वाली रात अपनी ससुराल गए मृतक के बेटे जितेंद्र से भी पुलिस एकबार फिर से पूछताछ कर सकती है।खुलासे में लगी पुलिस टीमें सभी की मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स भी खंगाल रहीं हैं।

दूसरी ओर मृतक के बेटे चमन का आरोप है कि हत्या में नामज़द किए गए वर्तमान ग्राम प्रधान जय सिंह, उनके भाई शेर सिंह, नरपत सिंह और उदय को पुलिस बचा रही है।सात दिनों से थाने में बैठाए हुए है।और अब तक चालान नहीं कर रही है।जबकि इन चारों ने ही मिलकर प्रधानी की खुन्नस में मेरे पिता का क़त्ल किया है।जिसकी चश्मदीद गवाह मेरी माँ और बहन है।चमन का कहना है कि पुलिस उल्टा हम लोगों पर ही शक कर रही है।और बार पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने बताया कि घटना के खुलासे में टीमें लगी हुई हैं।लगातार पूछताछ की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us