Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news :देवरी बुजुर्ग गोलीकांड में एसओ समेत तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

Fatehpur news :देवरी बुजुर्ग गोलीकांड में एसओ समेत तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड
फ़तेहपुर देवरी बुजुर्ग गोलीकांड में पुलिसकर्मी सस्पेंड।

फतेहपुर एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) ने देवरी बुजुर्ग गोलीकांड में कड़ी कार्यवाही करते हुए एसओ, चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.पढ़ें पूरी खबर (Fatehpur news) युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर: (Fatehpur news) बीते शनिवार को जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग (devari bujurg shootout) गांव में हुए गोलीकांड से नाराज एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) ने लापरवाही बरतने वाले थाना अध्यक्ष विनोद कुमार और देवरी बुजुर्ग चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।बता दें कि गोलीकांड में एक 16 वर्षीय छात्र की गोली लगने से मौत हुई थी जबकि उसका चाचा घायल हुआ था।

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जाफरगंज के ग्राम देवरी बुजुर्ग में घटित घटना के सम्बंध में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही ना करने के कारण निरीक्षक विनोद कुमार (प्रभारी निरीक्षक थाना जाफरगंज),उ0नि0 रजनीश कुमार तिवारी(चौकी प्रभारी देवरी बुजुर्ग) व हे0 का0 रणवीर सिंह चंदेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

जाफरगंज के नए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह बनाए गए हैं।राजीव वर्तमान में पुलिस लाइन में थे।देवरी बुजुर्ग चौकी प्रभारी संगम लाल प्रजापति बनाए गए हैं वह वर्तमान में किशनपुर थाने में एसएसआई थे।इसके अलावा चौडगरा चौकी प्रभारी हेमेंद्र प्रताप सिंह और चांदपुर थाने में तैनात एसआई सुरेंद्र सिंह को भी लाइन हाज़िर किया गया है। Fatehpur news

चौडगरा में एसआई नीरज कुमार कुशवाहा को नियुक्त किया गया है।वह वर्तमान में पुलिस लाइन में थे।एसआई भगवान बक्श सिंह को किशनपुर थाने भेजा गया है।

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us