
Fatehpur News:फतेहपुर में रिश्वत लेते रंगे हांथों पकड़ा गया शिक्षा विभाग का बाबू एंटी करप्शन टीम ने की कार्यवाई
On
शिक्षा विभाग में रिश्वत का खेल हमेशा से चलता रहा है.विभाग के लिपिक रिश्वत में हमेशा से लिप्त रहें हैं.ताजा मामला फतेहपुर का है जहाँ एक वरिष्ठ लिपिक (बाबू) को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हांथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है. Fatehpur Education Department Clerk Arrested Anti Corruption Team
Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर ज़िले में एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हांथों शिक्षा विभाग के एक लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार हथगाव ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता में तैनात शिक्षक देवेंद्र सिंह का 2 लाख 68 हजार का एरियर भुगतान शेष था. भुगतान के लिए वह लगातार आफ़िस का चक्कर लगा रहे थे.लेकिन डीआई ऑफिस के लिपिक (वेतन बिल बाबू) जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा भुगतान के एवज में 12 हजार की रिश्वत माँगी जा रही थी.
देवेंद्र सिंह ने रिश्वत देने से मना कर दिया औऱ एंट्री करप्शन में इसकी शिकायत कर दी मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ऑफिस में पहुँचीं. शिकायतकर्ता देवेंद्र सिंह भी वहां मौजूद थे. उन्होंने 12 हज़ार रुपए रिश्वत के रूप में लिपिक जितेंद्र श्रीवास्तव को दिए उसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने रंगे हांथों लिपिक को पकड़ लिया.
Tags:
Related Posts
Latest News
27 Oct 2026 21:47:56
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
