Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: उन्नतशील किसानों को किया गया सम्मानित ओमप्रकाश प्रथम

Fatehpur News: उन्नतशील किसानों को किया गया सम्मानित ओमप्रकाश प्रथम
पुरस्कार प्राप्त करती ओमप्रकाश बाजपेयी की पत्नी कृष्णा बाजपेयी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को फतेहपुर में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया.इस अवसर पर विकास भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में ज़िले के 32 चयनित उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया गया.पढ़ें पूरी खबर.. Fatehpur News Unnatsheel kisan

Fatehpur Latest News:भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को फतेहपुर में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया.इस अवसर पर विकास भवन परिसर फतेहपुर में किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.साथ ही अलग अलग कैटेगरी में ज़िले के 32 उन्नतशील किसानों को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त रूप से उपस्थित रहे सदर विधायक विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा सम्मानित किया गया. Kisan Samman Divas Fatehpur

पशुपालन में मलवां विकास खण्ड के दावतपुर निवासी ओमप्रकाश बाजपेयी को प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया. जनपद स्तरीय पशुपालन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर साहीवाल गाय, मुर्रा भैंस पालन में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

इसके अलावा रबी 2020-21 की फसल प्रतियोगिता में गेंहू  फसल में अधिकतम उत्पादन 64.50 कुन्टल प्रति हेक्टर प्राप्त करने वाले किसान विद्यासागर ग्राम रेवाडी बुजुर्ग विकास खण्ड मलवां को प्रथम व इम्तयाज अहमद ग्राम अढैया विकास खण्ड धाता 62.50 कुन्टल प्रति हेक्टर उत्पादन प्राप्त करने वाले किसान को द्वतीय स्थान प्राप्त हुआ. जिसमें क्रमशः रु0 7000 एवं 5000 का नगद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. Fatehpur News

चना फसल प्रतियोगिता में जयकिशोर वर्मा ग्राम पिपौरी खजुहा जिनकी उत्पादकता 28.00 कुन्टल प्रति हेक्टर रही,को प्रथम पुरस्कार तथा गयाराम ग्राम एतमादपुर अमौली जिनकी उत्पादकता 27.50 कुन्टल प्रति हेक्टर रही,को द्वितीय पुरस्कार दिया गया.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

खरीफ 2021 की फसल प्रतियोगिता में धान फसल में प्रथम पुरस्कार गुलाब सिंह ग्राम करनपुर हथगांव जिनकी उत्पादकता 77.16 कुन्टल प्रति हेक्टर तथा द्वितीय पुरस्कार प्रहलाद सिंह ग्राम रामपुर कुर्मी अमौली जिनकी उत्पादकता 75.40 कुन्टल प्रति हे0 रही,को क्रमशः रु0 7000 एवं 5000 का पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

उर्द फसल हेतु संतोष कुमार ग्राम पहनी छीटू भिटौरा जिनकी उत्पादकता 14.50 कुन्टल प्रति हेक्टर तथा द्वितीय पुरस्कार छोटे लाल ग्राम फरीदाबाद टिकरी असोथर जिनकी उत्पादकता 13.90 कुन्टल प्रति हेक्टर रही,को क्रमशः रु0 7000 एवं 5000 का पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

उक्त के अतिरिक्त कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, आदि विभागों से चयनित 8-8 किसानों को भी प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर कुल 32 किसानों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सत्य प्रकाश, उप कृषि निदेशक राममिलन परिहार, जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित रहे.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us