Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News:फतेहपुर में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या सामने आई ये वज़ह

Fatehpur Murder News:फतेहपुर में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या सामने आई ये वज़ह
Fatehpur Murder News: घटनास्थल पर जमा भीड़ (फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह)

यूपी के फतेहपुर में शनिवार देर रात एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या कर दी गई.हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार हो गए. Fatehpur Murder News Thariyav Thana Murder Today News

Fatehpur Latest Crime News:यूपी के फतेहपुर ज़िले में शनिवार देर रात एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या कर दी गई.मामले में नामज़द दो हत्यारोपियों को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. Fatehpur Murder News

मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है, जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव के मजरे डिगम्बरपुर गाँव निवासी जलकेश उर्फ़ लाला लोधी (48) अपनी पत्नी, बेटे, बहु औऱ बेटी के साथ डेलापर तालाब के पास एक झोपड़ी नुमा मकान में रहता था. शनिवार रात घर के बाकी लोग अंदर सो रहे थे, जलकेश घर के बाहर टीनसेड के नीचे सो रहा था देर रात गोली चलने की आवाज़ से घर के लोग जग गए औऱ बाहर आकर देखा तो जलकेश का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ था. Fatehpur Murder News

प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की चर्चा..

मृतक जलकेश का आपराधिक इतिहास रहा है. वह एक हत्या के मामले में पूर्व में जेल भी जा चुका है. इसके अलावा उसके ऊपर पहले से और भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे.ताज़ा मामला प्रेम प्रंसग का बताया जा रहा है.स्थानीय लोगों के अनुसार जलकेश का गाँव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था.उसको जलकेश खागा में किराए के कमरे में रखता था.जलकेश की हत्या के मामले में पिता द्वारा दी गई तहरीर में उसी महिला के पति औऱ साथी पर हत्या का आरोप लगाया गया है.Fatehpur Murder News Today

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जलकेश की गोलीमार कर हत्या की गई है.पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसी के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. Murder In Fatehpur

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us