Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Latest News:फतेहपुर जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट की मौत.ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

Fatehpur Latest News:फतेहपुर जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट की मौत.ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
Fatehpur News:मृतक नंद किशोर पाल (फ़ाइल फ़ोटो)

फतेहपुर जिला अस्पताल (Fatehpur District Hospital) के ब्लड बैंक में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात नंदकिशोर उमराव की शनिवार शाम अचानक हुए हादसे में मौत हो गई.परिजनों में कोहराम मच गया है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Fatehpur Latest News

Fatehpur Latest News In Hindi:किसी की मौत कब कैसे और कहां हो जाए पता ही नहीं चल पाता है.इसी लिए लोग अनायास ही कह देते हैं मौत अपना रास्ता ढूंढ लेती है.ऐसा ही कुछ हुआ है फतेहपुर जिला अस्पताल (Fatehpur District Hospital)  के ब्लड बैंक (Blood Bank) में बतौर फार्मासिस्ट नियुक्त नंद किशोर उमराव के साथ.सब कुछ ठीक था वह पूरी तरह से स्वस्थ भी थे.अपने लभगभ बन चुके तीन मंजिला मकान की छत पर गए हुए थे.अचानक वह उसी छत सीधे नीचे बगल में खाली पड़े प्लाट में गिर पड़े औऱ मौक़े पर ही दम तोड़ दिया. Fatehpur Crime News

निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर भी गृह स्वामी की अचानक छत से गिरकर हुई मौत से स्तब्ध हो गए. Fatehpur District Hospital News

जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम शहर के एक होटल में ब्लड डोनेट का कैम्प लगाए हुए थी.उस कैम्प में फार्मासिस्ट नंदकिशोर भी मौजूद थे.कैम्प ख़त्म करने के बाद सभी अपने अपने घर चले गए.फार्मासिस्ट का शहर कोतवाली अंर्तगत जिला जेल के पीछे साईं विहार कालोनी में मकान है.यह मकान निर्माणाधीन है.  Fatehpur Latest News

पिछले चार-पांच महीनों से घर का काम चल रहा था.बताया जाता है कि ड्यूटी से लौटने के बाद नंदकिशोर घर पहुँचें कपड़े चेंज किए औऱ फ़िर तीसरी मंजिल की छत पर चले गए थे.घर में कुछ मजदूर काम भी कर रहे थे.बस इसी दौरान अचानक फार्मासिस्ट का पैर फिसला औऱ वह घर के बगल में खाली पड़े प्लाट में सीधा जा गिरे.और मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई.Fatehpur Nand Kishore Umrao Death

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

इसी मकान से गिरे थे नंदकिशोर (लाल घेरे में पड़ा शव)

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नंदकिशोर की अचानक गिरकर हुई मौत से घर वालो का रो रोकर बुरा हाल है.वह घर में पत्नी औऱ अपने दो बेटों के साथ रहते थे.बड़े बेटे की उम्र क़रीब 10 साल औऱ छोटा 5 साल का है.नंदकिशोर उमराव जनवरी 2016 से फतेहपुर जिला अस्पताल में कार्यरत थे.Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

घटना की सूचना पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों औऱ कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है.सभी ने मृतक के घर पहुँचकर परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की है.Fatehpur Latest News

घटना के सम्बंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट नंदकिशोर उमराव की छत से गिरकर मौत हुई है.सूचना पर पुलिस टीम मौक़े पर पहुँचीं थी शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.Fatehpur UP News

फार्मासिस्ट की अचानक इस तरह से हुए हादसे में मौत हो जाने से पूरे ज़िले में कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं.लेक़िन सच सिर्फ़ इतना है कि अब नंदकिशोर नहीं रहे. Fatehpur News

किसी शायर ने शायद सच ही लिखा है- "ज़िंदगी इक सवाल है जिस का जवाब मौत है...मौत भी इक सवाल है जिस का जवाब कुछ नहीं"

Fatehpur Death News

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us