Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Girl Murder: फतेहपुर शहर में दिनदहाड़े गला रेतकर युवती की हत्या

Fatehpur Girl Murder: फतेहपुर शहर में दिनदहाड़े गला रेतकर युवती की हत्या
घटनास्थल औऱ लड़की की फाइल फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Girl Murder Latest News Aboo nagar

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बेखौफ हमलवरों ने दिनदहाड़े एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी.मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाक़े का है.हैरानी की बात तो यह है कि घटना आबूनगर पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदमों की दूरी पर हुई है.

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी के नजदीक रहने वाले प्रभात गुप्ता उर्फ बचऊ लाई चने की ठेलिया लगा परिवार का पालन पोषण करते हैं.प्रभात अपनी पत्नी औऱ बेटा शिवनारायन (30) व बेटी सरस्वती (21) के साथ रहता है.बेटा शिवनारायन भी सदर अस्पताल के सामने चाट बतासे की ठेलिया लगाता है. Fatehpur Girl Murder News

बताया जा रहा है कि शिवनारायन अपनी मां के साथ प्रयागराज रिश्तेदारों के यहां बीते 29 जून को गया था. घर में केवल प्रभात औऱ उसकी बेटी सरस्वती थे. शुक्रवार सुबह क़रीब 10 बजे प्रभात अपनी ठेलिया लेकर चले गए थे. घर में केवल सरस्वती थी.वह अंदर दरवाजा बंद करके लेट गई थी.इस बीच शाम क़रीब 4 बजे शिवनारायन औऱ उसकी मां प्रयागराज से वापस लौटे. जब घर पहुँचें तो देखा सरस्वती बिस्तर पर मृत पड़ी थी.  गले औऱ चेहरे पर धारदार हथियार से हमला हुआ था.हत्या की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया.सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँच जांच पड़ताल में जुट गई है. Fatehpur Aboonagar Girl Murder News

बताया जा रहा है कि पड़ोसियों से बीते दिन नाली के चक्कर मे विवाद में हुआ था.परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते युवती की हत्या हुई है.पुलिस ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us