
Fatehpur Crime News:फतेहपुर पुलिस ने किराना व्यापारी लूटकांड का किया खुलासा 6 बदमाश गिरफ्तार
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार देर शाम किराना व्यापारी के साथ सरेराह हुई 2 लाख की लूट का खुलासा पुलिस द्वारा 12 घण्टे के भीतर करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. Fatehpur Loot News Kishanpur Thana News
Fatehpur Crime News:पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह ने कहा कि फतेहपुर पुलिस (Fatehpur Police) के लिए यह बड़ी सफलता है 12 घण्टों के भीतर लुटेरों को किशनपुर थाना पुलिस औऱ एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने व्यापारी से लूटी गई क़रीब 2 लाख की नगदी में से 1 लाख 86 हज़ार 900 रुपए भी बरामद कर लिए हैं।एडीजी प्रयागराज जोन (ADG Prayagraj Zone) की तरफ़ से लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के लिए 50 हज़ार नगद पुरुस्कार की भी घोषणा की गई है। Fatehpur Kishanpur Loot Case

रविवार देर शाम किशनपुर थाना क्षेत्र (Kishanpur Thana News) अन्तर्गत श्याम जी अग्रवाल नाम के किराना व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर सरेराह बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस के लिए यह घटना किसी चुनौती से कम नहीं थी क्योंकि जिस तरह से बदमाशों ने बीच सड़क व्यापारी को लूटा था उससे पुलिस के इकबाल पर भी सवाल खड़े हुए थे।नीचे दी हुई लिंक को क्लिक करके आप लूटकांड की पूरी खबर पढ़ सकते हैं..



पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह (IPS Rajesh Kumar Singh) ने कहा कि घटना के सम्बंध में 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।उपरोक्त तीनों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है लेकिन इस लूटकांड के षड़यंत्र में पांच लोग औऱ शामिल थे जिनमें से जयनरायन, पिकांश औऱ पंकज पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह तीनों भी कौशाम्बी जिले के रहने वाले हैं।इन्होंने लूट की पूरी योजना बनाई थी।व्यापारी की मुख़बरी की थी।एसपी ने बताया लूट की योजना में शामिल दो लोग अभी फरार हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।Fatehpur Kishanpur Loot Case exposed
व्यापारी श्याम जी अग्रवाल ने किशनपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह व पूरी पुलिस टीम की प्रशंसा की है।घटना का 12 घण्टे के अंदर खुलासा हो जाने पर क्षेत्र में भी पुलिस टीम की वाह वाही हो रही है।
