Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:सड़क हादसे में बीमा कर्मी की मौत

फ़तेहपुर:सड़क हादसे में बीमा कर्मी की मौत
फोटो:युगान्तर प्रवाह

फ़तेहपुर के रहने वाले एक बीमा कर्मी की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के मीठापुर गेगासो के पास की है। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट.. Fatehpur raebareli road accident mithapur gegaso

रायबरेली/फ़तेहपुर: बुधवार को एक सड़क हादसे में फ़तेहपुर निवासी विश्वास द्विवेदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के मीठापुर गेगासो के पास विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से कार की सीधी टक्कर हो गई है।हादसा इतना भीषण था कि कार सवार विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। Fatehpur raebareli road accident mithapur gegaso

फ़तेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के रमवा गांव के मूल निवासी विश्वास द्विवेदी(30) एक बीमा कम्पनी में कार्यरत थे और जिले के कलेक्टर गंज (कमला नगर) में रहते थे। जानकारी के अनुसार वो किसी कार्य से रायबरेली की तरफ़ गए थे घर लौटते समय मीठापुर गेगासो के समीप एक साईकल वाले को बचाने की वज़ह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि विश्वास द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।Fatehpur raebareli road accident mithapur gegaso 

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us