Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में सड़क किनारे मिला युवती का शव पुलिस जाँच में जुटी

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में सड़क किनारे मिला युवती का शव पुलिस जाँच में जुटी
Fatehpur News:मौक़े पर मौजूद पुलिस

यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है.हाँथ पैर में भी चोट लगी हुई है.पुलिस फिलहाल शव को कब्ज़े में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई है. Fatehpur Ghazipur Thana Unknown Lady Dead Body News

Fatehpur News:फतेहपुर अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है.कुछ कुछ दिनों के अंतराल में एक के बाद एक शव विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंर्तगत मिलते रहते हैं.कुछ शवों की तो आज तक शिनाख्त तक नहीं हो सकी है. उनका अंतिम संस्कार भी पुलिस द्वारा किया जा चुका है.ताजा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वलीपुर गाँव के निकट सड़क किनारे शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा.शव की सूचना पर इलाक़े में सनसनी फैल गई.मौक़े पर थाना पुलिस की टीम पहुँचीं.मौजूद लोगों से पूछताछ की.लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी.

पुलिस उपाधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.युवती की उम्र 34-35 साल है.युवती नीले रंग का कुर्ता औऱ गुलाबी रंग की लैगी व लाल रंग का स्वेटर पहने हुए है. Fatehpur Crime News

गाजीपुर थाना अध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि युवती के चेहरा कुचला हुआ है. एक हाँथ भी टूटा हुआ है. प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का लग रहा है.रात में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है औऱ फ़रार हो गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि इस रोड में रात को ईंट, मिट्टी लादकर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर निकलते हैं. सम्भव है कि किसी ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हुई हो. थानाध्यक्ष ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us