Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:गौशाला से चोरी हो रहे गौवंश..क्या यहां भी हो रही है तस्करी.?

फ़तेहपुर:गौशाला से चोरी हो रहे गौवंश..क्या यहां भी हो रही है तस्करी.?
फ़तेहपुर:गौशाला से चुराए गए गौवंश।

यूपी के फ़तेहपुर में गौशाला से गायों के चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है, बीती रात कुछ गौवंश ग़ायब हो गए सुबह जानकारी होने पर खोजबीन शुरू हुई तो पड़ोसी गाँव में एक घर में बंधे हुए पाए गए..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फ़तेहपुर: fatehpur news बीती रात भिटौरा विकास खण्ड के सलेमाबाद में स्थित गौशाला से कई गौवंश ग़ायब हो गए।सुबह गायों के गायब होने की सूचना वहां ड्यूटी पर तैैनात कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान को दी।ग्राम प्रधान ने आस पास के इलाक़े में ग़ायब गौवंशों को ढूंढ़ा लेक़िन कुछ पता नहीं चल सका।तभी प्रधान को जानकारी हुई कि पड़ोस के गाँव बिसौली में एक घर में कुछ गौवंश बंधे हुए हैं।

ग्राम प्रधान के साथ मौक़े पर पशु चिकित्सक डॉ दिनेश कटियार ने जाकर देखा तो कुल सात गौवंश जिसमें पांच बड़ी गायें और दो बछड़े थे।बंधे हुए थे औऱ ये सभी गौशाला से ग़ायब हुए गौवंश ही थे।इसके बाद प्रधान ने डायल 112 में सूचना दी।मौक़े पर पीआरवी की गाड़ी पहुँचीं औऱ पूछताछ की।लेक़िन जिस घर मे यह जानवर बंधे हुए थे।उसका गृह स्वामी फ़रार मिला।

ग्राम प्रधान शीतल प्रसाद पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गायों को गौशाला से रात में चोरी कर के ले जाने वाले पाँच लोग हैं।तीन लोगों के नामों की जानकारी है जबकि दो अज्ञात हैं।पुलिस में सूचना दे दी है।

सम्बंधित थाना अध्यक्ष हुसेनगंज ने बातचीत के दौरान बताया कि अभी तक इस प्रकरण में हमारे पास कोई तहरीर नहीं आई है।तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

यह भी जानकारी मिली है कि इस गौशाला से कुछ रोज पहले भी कुछ गौवंश ग़ायब हुए थे।ऐसे में सवाल उठता है कि आए दिन रात हो रही घटना के पीछे की वजह क्या है।क्या यह सब पूरा घटनाक्रम पशुओं की तस्करी से जुड़ा हुआ तो नहीं है।बरहाल इस मामले में पुलिस आगे क्या कार्यवाही करती है यह देखने वाली बात होगी।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us