Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP CRIME:फतेहपुर में सक्रिय हुआ घण्टा चोर गैंग.ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में रोष.!

UP CRIME:फतेहपुर में सक्रिय हुआ घण्टा चोर गैंग.ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में रोष.!
फतेहपुर:मंदिर में पहुँच जाँच में जुटी पुलिस।

ज़िले में इन दिनों मंदिरों में लगे हुए घण्टों को चुरा ले जाने वाला गैंग सक्रिय हो गया है,एक सप्ताह के भीतर एक ही थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मंदिरों से क़रीब आधा सैकड़ा छोटे बड़े घण्टे चोरों ने पार कर दिए हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:नए पुलिस कप्तान के आने के बाद भले ही पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाए जा रहें हों।लेक़िन चोरों पर पुलिस का खौफ़ काम नहीं कर रहा है।इन दिनों चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। fatehpur news

ताज़ा मामला औंग थाना क्षेत्र का है जहाँ एक सप्ताह के भीतर ही दो अलग अलग मंदिरों से पचास से ज़्यादा घण्टे चोर चुरा ले गए हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में स्थित जय जैता माता मंदिर से बीते रात चोर मंदिर में लगे हुए करीब 50 घण्टे चुरा ले गए।मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी चोरों ने खिड़की काटकर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफ़ल नहीं हो सके।

गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुँचे तो मंदिर से घण्टे चोरी हो जाने की सूचना पुलिस को दी।बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र के दरियापुर बांगर गांव में बने हुए मंदिर से भी चोर घण्टा चुरा ले गए थे।

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

मंदिरों में हो रही चोरियों से लोगों में आक्रोष है।लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न हो पाने से लोग स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहें हैं।

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

औंग थाना अध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि मंदिर से घण्टा चोरी होने की सूचना मिली है।चोरों को जल्द से जल्द पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us