Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत.!संगठन को मजबूत करना होगा पहला लक्ष्य-अखिलेश

फतेहपुर:कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत.!संगठन को मजबूत करना होगा पहला लक्ष्य-अखिलेश
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बुधवार को कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।कांग्रेसियों ने नउआबाग बाईपास पर सबसे पहले जिलाध्यक्ष के काफ़िले को रोककर फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।इसके बाद कांग्रेसियों का काफिला डांक बंगले से होता हुआ डीएम चौराहे पर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचा।जहाँ अखिलेश पांडेय ने दूसरी बार पार्टी के जिलाध्यक्ष के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया।

ये भी पढ़े-यूपी विधानसभा उपचुनाव:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू..इन सीटों पर हुए हैं चुनाव..!

इस मौक़े पर युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता ज़िले में पार्टी संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करना है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अभी बूथ कमेटी,ब्लाक कमेटी और जिला कमेटी का गठन होना बाकी है।अखिलेश ने आगे कहा कि पार्टी के लिए मेहनत करने वाले युवाओं को कमेटियों में पद दिया जाएगा।

इस मौक़े पर पूर्व बार अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता राम लखन बाजपेयी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवाकांत तिवारी,सभासद विनय तिवारी,कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष उदित अवस्थी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधाकर अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us