Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident:ग़मगीन माहौल में हुई दुल्हन की विदाई फतेहपुर सड़क हादसे में 4 बारातियों की हुई थी मौत

Fatehpur Accident:ग़मगीन माहौल में हुई दुल्हन की विदाई फतेहपुर सड़क हादसे में 4 बारातियों की हुई थी मौत
सदर अस्पताल में भर्ती घायल

मंगलवार रात सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अन्तर्गत बारातियों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हुई थी.हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी औऱ क़रीब 14 लोग बुरी तरह घायल हुए थे.बुधवार सुबह गमगीन माहौल में दुल्हन की विदाई हुई.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.. Fatehpur Road Accident Sultanpur Ghosh Thana Area

Fatehpur News:कौशाम्बी ज़िले से फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव आ रही बरातियों से भरी बस सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रैक्टर ट्राली से भिड़त के बाद बुरी तरह पलट गई थी. बस में सवार बाराती घायल हो गए थे. चार की मौक़े पर ही मौत हो गई थी जबकि क़रीब 14 लोग बुरी तरह घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है.

शादी की खुशियाँ मातम में बदली..

जानकारी के अनुसार कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाने के कमालपुर गांव से डा. रामहित रैदास के बेटे शशिप्रकाश की बरात मंगलवार को एक स्कूली मिनी बस से खागा कोतवाली के टेनी गांव निवासी रामबाबू के यहां जा रही थी.इसी दौरान बीच रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे की सूचना पर वर औऱ कन्या पक्ष के लोगों में गहरा शोक व्याप्त हो गया. गमगीन माहौल में किसी तरह शादी की रस्में अदा हुईं औऱ बुधवार सुबह 8 बजे दुल्हन की विदाई हो गई.

हादसे में कौशांबी के दारानगर निवासी शिवराम (65), सौरेई के सुमित (18), कौशांबी से कमालपुर गांव के रामपाल (62) व श्यामलाल (65) की दर्दनाक मौत हुई है. बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद परिजन शव लेकर अपने गाँव चले गए.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us