Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:साढ़े चार महीने बाद नाबालिग लड़की को खोज पाई शमसाबाद पुलिस,आरोपी अभी भी फ़रार

Farrukhabad news:साढ़े चार महीने बाद नाबालिग लड़की को खोज पाई शमसाबाद पुलिस,आरोपी अभी भी फ़रार
शमसाबाद थाने की फ़ोटो।

फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र अंर्तगत बीते साल 30 अगस्त को ग़ायब हुई नाबालिग लड़की को थाना पुलिस पूरे साढ़े चार महीने बाद खोज पाई है,हैरत की बात ये है कि आरोपी युवक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:शमसाबाद थाना क्षेत्र एक गाँव से बीते साल 30 अगस्त को एक नाबालिग लड़की घर से ग़ायब हो गई थी।परिजनों ने लड़की का अपरहण करने का आरोप आकाश पुत्र राकेश निवासी कुइयाँ खेड़ा थाना शमशाबाद के ऊपर लगाया था।स्थानीय थाने पर आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट व सम्बंधित धराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी औऱ ग़ायब हुई लड़की की तलाश शुरू कर दी थी।लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली थी।farrukhabad news

शनिवार को शमसाबाद थाने की फ़ैजबाग चौकी इंचार्ज दयामहेश द्वारा अपहर्ता नाबालिग युवती को हजियापुर चौराहे से बरामद कर लिया गया।नाबालिग की बरामदगी पूरे साढ़े चार महीने बाद हो पाई है।लेकिन हैरत की बात ये है कि अब तक आरोपी लड़का पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

बता दें कि यह मामला दो समुदायों के बीच का होने से पुलिस के सामने आरोपी को पकड़ने की तगड़ी चुनौती है।

शमसाबाद थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है।आरोपी लड़के को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा आगे की कार्यवाही विधि अनुसार की जा रही है

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us