Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:पूर्व ग्राम प्रधान ने किया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म..!

फर्रुखाबाद:पूर्व ग्राम प्रधान ने किया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म..!
फर्रुखाबाद:पीड़ित बच्ची।फोटो-युगान्तर प्रवाह

फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फर्रूखाबाद:जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।दुष्कर्म करने का आरोप गांव के ही पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह पर लगा है।

ये भी पढ़े-UP Board Result 2020:प्रदेश में परचम फ़हराने वाली फतेहपुर की मनु मिश्रा के सफ़लता की कहानी..!

जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह के दरवाजे पर जामुन का पेड़ लगा हुआ है।पीड़ित बच्ची भी जामुन बीन रही थी।तभी घर से निकले पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह ने बच्ची से घर पर चलने को कहा।उसके मना करने पर राजेंद्र सिंह किशोरी को गोद मे उठाकर अपने घर में ले गया।और वहीं पर उसने घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़े-फर्रूखाबाद:मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आया लूट को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी..!

बच्ची लहूलुहान अवस्था मे घर पहुंची।उसको लहूलुहान अवस्था मे देख परिजन परेशान हो गए। इसी बीच राजेन्द्र सिंह ने किशोरी के घर जाकर परिजनों से समझौता करने का प्रयास किया।लेकिन परिजन किशोरी को लेकर थाने आ गए।पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर राजेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया था।

आरोपी हुआ गिरफ्तार..

रविवार को पुलिस ने आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।नवाबगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।जाँच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us