Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:बाँदा से दिल दहला देने वाली ख़बर..प्रेमी प्रेमिका को ज़िंदा फूंका..तमाशबीन बना रहा गाँव.!

बाँदा:प्रेमी युगल को जिंदा जलाया।फ़ोटो-सांकेतिक

यूपी के बाँदा ज़िले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..यहाँ एक प्रेमी युगल को जिंदा फूंक दिया गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

बाँदा:यूपी के बाँदा ज़िले में बुधवार रात घटित हुई हॉरर किलिंग की घटना से पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच गया है।इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार बाँदा के मटौंध थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव में बुधवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर उसी गाँव का रहने वाला उसका प्रेमी पहुँच गया।दोनों बैठकर बातें ही कर रहे थे कि लड़की के भाई ने देख लिया।उसने अन्य परिजनों की मदद से दोनों को पकड़कर एक घास फूस से बने कच्चे कमरे में बन्द कर दिया।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में 32 नए पाज़िटिव केसों के साथ..एक्टिव मरीज़ो की संख्या पहुँची 264..!

इस बीच गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी हो गई और प्रेमी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर पंचायत चल ही रही थी। तभी लड़की का भाई छत पर गया और मिट्टी का तेल छिड़क कर उसने कमरे में आग लगा दी। 

प्रेमी-प्रेमिका अंदर आग से घिरकर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर गांव वाले ग्रामीण दौड़ पड़े। अंदर से दोनों की चीखें सुन पूरा इलाका दहल गया। दोनों को कमरे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गए थे।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:अपरहणकर्ताओं की साज़िश में फंस गई थी नाबालिग..पुलिस ने दिखाई तेज़ी..बाराबंकी से बरामद.!

डायल 112 की गाड़ी से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि युवती की इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

युवक के पिता ने पुलिस को बताया उसके सामने दोनों को जलाकर मारा गया है। एएसपी महेंद्र चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपित मृतका के भाई को पकड़ लिया गया है जबकि मृतका का पिता व अन्य लोग फरार हैं।

06 Aug 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
फतेहपुर में जिला महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद है, जिससे गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज रेफर किया...
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ
आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी

Follow Us