Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Samajwadi Party New Candidate List:सपा ने जारी की एक औऱ लिस्ट स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना नहीं अब यहाँ से लड़ेंगें चुनाव

Samajwadi Party New Candidate List:सपा ने जारी की एक औऱ लिस्ट स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना नहीं अब यहाँ से लड़ेंगें चुनाव
स्वामी प्रसाद मौर्य (फ़ाइल फ़ोटो)

सपा ने बुधवार को तीन औऱ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया.जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई है.उन तीनों सीटों की गिनती प्रदेश की चर्चित सीटों में होती है. SP Candidate Latest List 2022

SP Candidate New List:समाजवादी पार्टी ने बुधवार को तीन प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी कर दी है. इसमें लखनऊ की चर्चित सरोजनी नगर विधानसभा सीट से सपा ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को मैदान में उतारा है.भाजपा की तरफ़ से पूर्व आईपीएस अफ़सर राज राजेश्वर सिंह मैदान में हैं.

कौशाम्बी की सिराथू सीट से बीजेपी ने केशव मौर्या को मैदान में उतारा है तो सपा में उनके सामने अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है.उल्लेखनीय है कि अनुप्रिया पटेल की माता कृष्णा पटेल वाले अपना दल का सपा से गठबंधन हैं. Swami Prasad Maurya Latest News

इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम स्वामी प्रसाद मौर्य का है. स्वामी हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं. ओबीसी समाज के कद्दावर नेताओं में स्वामी की गिनती होती है. वर्तमान में वह कुशीनगर की पडरौना सीट से विधायक हैं. इस बार भी उनके इसी सीट से लड़ने की चर्चा थी. लेकिन कांग्रेस वाले आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट पर स्वामी के लिए मुकाबला कठिन हो जाता. जिसके चलते अब स्वामी प्रसाद कुशीनगर की फ़ाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ेंगें.

सपा द्वारा जारी की गई सूची
Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us