Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Brajesh Pathak In Kanpur : कानपुर में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विपक्ष के गठबंधन का कोई जनाधार नहीं

Brajesh Pathak In Kanpur : कानपुर में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विपक्ष के गठबंधन का कोई जनाधार नहीं
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कानपुर में

कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विकास भवन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक की वहीं बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा साथ ही विपक्ष के गठबंधन को अस्तित्वहीन बताया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विकास भवन में की समीक्षा बैठक
  • सपा पर जमकर साधा निशाना प्रदेश की जनता ने इन्हें नकार दिया
  • विपक्ष के गठबंधन का कोई जनाधार नहीं

Deputy CM Brijesh Pathak reached Kanpur : सप्ताह में दूसरी दफा कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विकास भवन में शहर के विकास कार्यो व कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और निर्देश दिए.उधर मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर भी जमकर तंज कसा.

सपा का जनाधार समाप्त

कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार व्याप्त था, गुंडे माफिया का जोर था मगर जब से बीजेपी की सरकार आई है गुंडे माफियाओं पर लगाम लगाई गई है, इन लोगो का जनाधार समाप्त हो चुका है ,अपराधी इनके राज्य में ही पुष्पित और पल्लवित होते रहे हैं.

प्रदेश की जनता ने इन्हें किनारे और नकार दिया है.भ्रष्टाचार केवल इन्ही की सरकार में हुआ, साथ ही साथ देश का विकास हुआ है सड़कों का निर्माण हुआ है हम मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों गरीब कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार जनता के बीच में हैं,महाजनसंपर्क अभियान जारी है, और 2024 में फिर से मोदी जी की सरकार बनने जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

इस गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

2024 के चुनाव में चाहे जितने भी गठबंधन कर लिए जाएं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता समाजवादी पार्टी ने पहले कांग्रेस से ,फिर बसपा के साथ गठबंधन किया और 2022 में कुछ छोटी पार्टियों के साथ उन्होंने गठबंधन किया जनता समाजवादी पार्टी को समझ चुकी है ,उनका अस्तित्व खत्म हो चुका है, गठबंधन की राजनीति पूरी तरह से फेल साबित हुई है ,छोटे और बड़े दल अब भारतीय जनता पार्टी के बारे में ही सोच रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us