Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Crime : बचा लो साहब ! उन्नाव में एक शादीशुदा महिला की दर्दभरी दास्तां सुन हैरान हो जाएंगे आप

UP Crime : बचा लो साहब ! उन्नाव में एक शादीशुदा महिला की दर्दभरी दास्तां सुन हैरान हो जाएंगे आप
उन्नाव की शादीशुदा महिला का पति ने बनाया पॉर्न विडियो : प्रतीकात्मक फोटो

उन्नाव (Unnao News) की रहने वाली शादीशुदा महिला ने अपने पति समेत ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है कि,पति घर पर युवतियों को बुलाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर पॉर्न साइट पर बेंचता है,कुछ दिन पहले जब विरोध किया तो अपने दोस्तो के साथ मिलकर उसने दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी.पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.


हाईलाइट्स

  • उन्नाव की रहने वाली शादीशुदा महिला ने पति और देवर पर लगाया आरोप
  • आरोप है कि पति और देवर बनाता है युवतियों के अश्लील वीडियो और उसको बेंचता हैं
  • महिला का आरोप पति के दोस्तो ने किया रेप, वीडियो वायरल की धमकी,जांच में जुटी पुलिस

Unnao News Woman Allegation On Husband And His Family : शादी के बाद ससुराल में प्यार मिले हर कोई इसी कामना के साथ बेटी का विवाह करता है. मगर जब पति ही हैवान निकल जाए और अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए इस हद तक चला जाये तो सोचिए क्या रह गयी इंसानियत. मामला उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र का है जहां एक महिला का आरोप है कि ससुराल में युवतियों का आना जाना रहता है, पति और देवर उन युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें पॉर्न साइट्स पर बेंचते हैं. जब विरोध किया तो पति व दोस्तो ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी. बेटे के साथ कुकर्म का भी आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस व महिला बाल कल्याण से न्याय की गुहार लगाई है.

 

पीड़ित महिला ने बताई आपबीती

उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय महिला का विवाह लखनऊ तेलीबाग में हुआ था. पति रेलवे में नौकरी करता है,महिला के मुताबिक शादी के बाद घर पर अनेक युवतियों का आना जाना लगा रहता था. आरोप है कि पति उन युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर पॉर्न साइट्स पर बेचा करता है. पूछने पर कहा जाता है कि रिश्तेदार हैं, जब विरोध किया तो मारपीट कर घर से भगा दिया. कुछ दिन मायके में रहने के बाद फिर ससुराल पहुंची तो फिर वही सब सामने था. जब फिर विरोध किया तो पति के तीन दोस्तों ने उसे पकड़ लिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

महिला का आरोप है कि उन सभी ने मिलकर बंदूक तानकर दुष्कर्म किया उसमें पति भी शामिल था और चुप रहने के साथ वीडियो पॉर्न साइट पर डालने की धमकी दे डाली, वहीं पीड़िता ने एक और बड़ा आरोप लगाया है, कि देवर ने उसके 4 वर्षीय बच्चे के साथ गलत कार्य किया है. देवर से उसे छोड़ने के लिए कहा तो कहने लगा कि यह हमारा कारोबार है किसी तरह पीड़िता बच्चे को लेकर मायके आयी और आपबीती परिजनों व पुलिस को बताई.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

पुलिस ने शुरू की जांच

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

पहले जहां पुलिस ने इस मामले में जरा भी दिलचस्पी नहीं ली, वहीं बात बाल कल्याण समिति अध्यक्ष तक पहुंची तो पुलिस हरकत में आयी और आननफानन में एसपी ने इस पूरे मामले में जांच के साथ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us