×
विज्ञापन

मिशन चंद्रयान-2:'बाहुबली' में सवार हो चंद्रमा के सफ़र पर निकला चंद्रयान!

विज्ञापन

भारत का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान 2 आज दोपहर ठीक 2 बजकर 43 मिनट पर लांच कर दिया गया...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:चांद पर भारत के दूसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को सोमवार को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट GSLV-मार्क III-M1 (बाहुबली) के जरिए लॉन्च कर दिया गया। इसके 16 मिनट बाद यह पृथ्वी की ध्रुवीय कक्षा में स्थापित हो गया और इसी के साथ पहला चरण भी सफल रहा। चंद्रयान-2 का यह सफर 48 दिनों तक चलेगा और इसके बाद वह चांद पर उतरेगा। चेन्नई से लगभग 100 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लांच पैड से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण दोपहर ठीक 2 बजकर 43 मिनट पर किया गया। इस मिशन की लागत 978 करोड़ रुपये है।एक सप्ताह पहले तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रोक दिया गया था।

ये भी पढ़े-Gandii Bat 3 ट्रेलर:एकता कपूर की गन्दी बात का तीसरा सीज़न इस दिन से देख पाएंगे आप..ट्रेलर है बेहद बोल्ड!

ISRO के अनुसार ‘चंद्रयान-2’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा, जहां वह इसके अनछुए पहलुओं को जानने का प्रयास करेगा। आपको बता दे कि 11 साल पहले इसरो ने अपने पहले सफल चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का प्रक्षेपण किया था जिसने चंद्रमा के 3,400 से अधिक चक्कर लगाए और यह 29 अगस्त, 2009 तक 312 दिन तक काम करता रहा। चंद्रयान-2 अपने साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर ले जाएगा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

गौरतलब है कि पहले चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण 15 जुलाई को होना था लेकिन प्रक्षेपण से 56 मिनट 24 सेकंड पहले तकनीकी दिक्कतों की वजह से रोक दिया गया था।


युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।