Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर सड़क दुर्घटना : रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कार्पियो में मारी टक्कर,एक की मौत,5 घायल

कानपुर सड़क दुर्घटना : रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कार्पियो में मारी टक्कर,एक की मौत,5 घायल
सड़क दुर्घटना

कानपुर में तेज रफ्तार का कहर दिखाई दिया, जहां तेज रफ़्तार कंटेनर ने सामने से आ रही स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मार दी इस दौरान स्कार्पियो में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए आनन फानन में पुलिस की मदद से घायलों को हैलट अस्पताल भिजवाया गया जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की मौत,5 घायल
  • बिठूर रोड पर सुबह कंटेनर ने स्कार्पियो को मारी टक्कर
  • शास्त्री नगर काकादेव का रहने वाला है परिवार

Speeding container collided with Scorpio in Kanpur one died : कानपुर के बिठूर रोड स्थित सिंहपुर चौराहे पर तड़के सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब तेज रफ्तार कंटेनर और स्कार्पियो की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए इस दौरान स्कार्पियो में सवार लोगो मे चीत्कार मच गई आनन फानन में मौजूद लोगों ने गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी वही घटना के बाद से कंटेनर चालक फरार है.

कैसे हुई दुर्घटना

जानकारी के मुताबिक काकादेव के शास्त्रीनगर में रहने वाले सुनील मिश्रा के मेरठ में रहने वाले रिस्तेदार के यहां गमी हो गई थी उनका पूरा परिवार स्कार्पियो से गया हुआ था जहाँ तड़के सुबह बिठूर रोड स्थित सिंहपुर चौराहे के पास जैसे उनकी गाड़ी पहुंची थी कि उनकी गाड़ी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से जा टकराई, इस भीषण टक्कर में स्कार्पियो में सवार लोगो मे चीखपुकार मच गई,

उधर मौजूद राहगीरो ने पुलिस को सूचना देते हुए अंदर फंसे लोगों को निकाला जिसमे एक महिला कुसुम मिश्रा की मौत हो चुकी थी जबकि 5 लोग गम्भीर रूप से घायल थे जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और फरार हुए कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us