Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Si Shot Dead In Firozabad : सरेशाम बीच रास्ते बदमाशों ने दरोगा पर दागी एक के बाद एक गोलियां,मौत

Si Shot Dead In Firozabad : सरेशाम बीच रास्ते बदमाशों ने दरोगा पर दागी एक के बाद एक गोलियां,मौत
अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की थी हत्या,पुलिस विभाग ने नम आंखों से दी दरोगा दिनेश मिश्रा को श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश सरकार लाख दावे कर ले बेहतर कानून व्यवस्था की लेकिन यहां तो पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं.फिरोजाबाद जिले के अरांव थाना क्षेत्र में तैनात एसआई दिनेश मिश्रा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.चौकी इंचार्ज दिनेश देर शाम एक मामले की विवेचना करके वापस बाइक से आ रहे थे.घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है.आईजी जोन ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है.


हाईलाइट्स

  • फिरोजाबाद में अज्ञात बदमाशों ने दरोगा की गोली मारकर की हत्या, पुलिस महकमे में हड़कम्प
  • एक मामले में विवेचना करके लौट रहे थे बाइक से,बीच रास्ते अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
  • घटनास्थल पर आईजी जोन समेत एसएसपी पहुंचे, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

Sub Inspector shot dead by unknown miscreants : बेहतर कानून व्यवस्था की शासन खूब बात कर ले लेकिन यहां तो जनता की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है. ऐसे में जनता की सुरक्षा कैसे संभव है. फिरोजाबाद में जिस तरह से अज्ञात बदमाशों ने एक दरोगा की गोली मारकर हत्या की उसके बाद से पुलिस की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिरकार दरोगा को गोली मारने के पीछे क्या वजह रही होगी.ये तो जांच के बाद ही मालूम चल पाएगा. फिलहाल पुलिस महकमे में शोक की लहर है. पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात भी कही है.

अज्ञात बदमाशों ने दरोगा की गोली मारकर की हत्या

फिरोजाबाद जिले के अरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस वक्त हड़कम्प मच गया जब देर शाम एक मामले में विवेचना कर बाइक से लौट रहे चौकी इंचार्ज दिनेश मिश्रा को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी.गोली लगने के बाद भी वे काफी दूर तक बाइक चलाते रहे. आखिर में नीचे गिर पड़े.आनन-फानन में पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और लहुलुहान हाल में घायल दरोगा को ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मामले की विवेचना कर लौट रहे थे चौकी तभी मार दी गोली

जानकारी के मुताबिक चौकी इंचार्ज दिनेश मिश्रा मूल रूप से कन्नौज के गांव सदातपुर के निवासी थे. उनका परिवार इस समय आगरा में ही रहता है. वर्तमान में दिनेश मिश्रा पिछले 2 वर्षों से फिरोजाबाद जिले में ही तैनात थे.कुछ दिन पहले ही वे हेड कांस्टेबल से प्रमोट होकर दरोगा बने.वर्तमान में फिरोजाबाद जिले के अरांव थाना क्षेत्र की एक चौकी में उनकी तैनाती थी.बताया जा रहा है कि देर शाम वे अपने एक साथी धीरज शर्मा के साथ बाइक से चंदपुरा गांव एक मामले की विवेचना करने गए थे.विवेचना पूरी करने के बाद जब वापसी के लिए निकले तभी चंदपुरा-पिथेपुर गांव पर अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. इस बीच दरोगा ने बाइक चलाना नहीं छोड़ा और काफी दूर तक बाइक चलाते रहे,जब सब्र जवाब दे गया तो आखिर में वह नीचे गिर पड़े.

दरोगा के साथ बैठे धीरज को लिया हिरासत में की जा रही है पूछताछ

दरोगा के साथ चल रहे साथी धीरज ने घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायल दिनेश मिश्रा को अस्पताल पहुंचाया.जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया .दरोगा की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आईजी जोन दीपक कुमार समेत एसएसपी फिरोजाबाद मौके पर पहुंचकर आसपास क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ की.वहीं दरोगा के साथ बाइक के पीछे बैठे धीरज को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम की गठित

पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसमें 2 गोलियां लगने की बात सामने आई है. जिनमें एक गोली शरीर को भेदते हुए बाहर निकल गई. जबकि एक गोली शरीर के अंदर ही फंसी रह गयी.माना जा रहा है ज्यादा रक्त स्राव होने से उनकी मृत्यु हुई है. पुलिस ने इस मामले की घटना आगरा में रहने वाले परिजनों को दी. जहां परिजनों में कोहराम मच हुआ है.एसएसपी फिरोजाबाद आशीष तिवारी ने बताया कि आसपास घटनास्थल पर सीसीटीवी चेक किये जा रहे है.धीरज से पूछताछ की जा रही है. अन्य लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है.इस मामले में टीमें गठित कर दी गई है जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

आलाधिकारियों ने नम आंखों से दी साथी दरोगा को श्रद्धांजलि

ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक दिनेश कुमार की हत्या के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है.अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, जिलाधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, एडीएम फिरोजाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक नगर,ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक व तमाम उच्च अधिकारियों ने दरोगा दिनेश मिश्र को नम आंखों से श्रद्धांजली दी.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us