Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Raksha Bandhan 2022 Kab Hai: कब है रक्षाबंधन जानें भद्रा काल में क्यों नहीं बांधी जाती राखी

Raksha Bandhan 2022 Kab Hai:  कब है रक्षाबंधन जानें भद्रा काल में क्यों नहीं बांधी जाती राखी
Raksha Bandhan 2022 Kab Hai

रक्षाबंधन का पर्व इस साल कब मनाया जाएगा औऱ रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल में क्यों राखी नहीं बांधी जाती है आइए जानते हैं. Raksha Bandhan 2022 Kab Hai Bhadra Time On Raksha Bandhan 2022

Raksha Bandhan 2022: भाई बहन के प्रेम औऱ पवित्रता के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल मनाया जाता है. इस साल  सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को पड़ रही है जिसके चलते 11 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा.

सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी.ऐसे में 11 अगस्त को पूरा दिन राखी बंधवाने का मुहूर्त रहेगा. हालांकि भद्रा काल में राखी बंधवाना औऱ बांधना अशुभ माना जाता है. Raksha Bandhan Bhadra Time 2022

रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल का खास ध्यान रखा जाता है.दरअसल इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते. ऐसे में इस अशुभ समय में राखी नहीं बांधी जाती है. शास्त्रों के अनुसार, भद्रा भगवान सूर्य और छाया की पुत्री है और इस दृष्टिकोण से भद्रा शनि देव की बहन हुईं. Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat

कहा जाता है कि जब भद्रा का जन्म हुआ तो वह समस्त सृष्टि को निगलने वाली थीं. वह हवन, यज्ञ और पूजा-पाठ इत्यादि मांगलिक कार्यों में रुकावट पैदा करती थीं इसलिए भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है. पैराणिक कथा के अनुसार रावण ने भी अपनी बहन से भद्रा काल में राखी बंधवाई थी, जिसके चलते एक साल के अंदर रावण का अंत हो गया था.इस वजह से कोई भी बहन अपने भाई को भद्रा में राखी नहीं बांधती है.

Read More: आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान

इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल का समय शाम 5 बजकर 17 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इस बीच मे रक्षाबंधन न मनाएं.

Read More: आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us