Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rajasthan Crime: मणिपुर जैसी राजस्थान में शर्मनाक वारदात ! ससुरालीजनों ने गर्भवती बहू को गांव में निर्वस्त्र घुमाया, Ashok Gehlot ने सख्त कार्रवाई के दिये आदेश

Rajasthan Crime: मणिपुर जैसी राजस्थान में शर्मनाक वारदात ! ससुरालीजनों ने गर्भवती बहू को गांव में निर्वस्त्र घुमाया, Ashok Gehlot ने सख्त कार्रवाई के दिये आदेश
राजस्थान में महिला के साथ शर्मनाक हरकत, फोटो साभार सोशल मीडिया

राजस्थान से मणिपुर की तरह मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है.प्रतापगढ़ में रहने वाले पति समेत ससुरालीजनों पर आरोप है कि इन लोगों ने अपनी गर्भवती बहू के साथ मारपीट करते हुए पूरे गांव में उसे निर्वस्त्र घुमाया और उसे बाहर कर दिया.वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है. पुलिस इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.पति को हिरासत में ले लिया है.


हाईलाइट्स

  • राजस्थान में मणिपुर जैसी शर्मनाक हरकत का वीडियो हुआ वायरल, पति ने अपनी पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया
  • ससुरालीजनों पर आरोप गर्भवती बहु को निर्वस्त्र घुमाया ,बहु के अफेयर को लेकर कर दिया जघन्य अपराध
  • सीएम गहलोत ने लिया संज्ञान,सख्त कार्रवाई के दिये आदेश

Embarrassing case of humanity from Pratapgarh Rajasthan :  मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था, कि राजस्थान से एक गर्भवती महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसे पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया गया.आरोप ससुरालीजनों पर लगा है.आख़िर उस महिला का ऐसा क्या दोष था जो ससुरालीजनों ने सारी हदें पार कर दी.राजस्थान सीएम ने घटना की निंदा करते हुए आरोपितों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

ससुरालीजनों ने जघन्य अपराध करते हुए बहू को घुमाया निर्वस्त्र

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां एक आदिवासी परिवार के लोगों ने जिसमें पति भी शामिल था.आरोप है अपनी पत्नी के साथ बदलसलूकी कर उसे गांव में निर्वस्त्र घुमाया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.पुलिस ने आनन फानन में पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.

महिला के अफेयर का आरोप ससुरालीजनों ने कर डाला जघन्य कांड

जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ में रहने वाली महिला गर्भवती बताई जा रही है. उसकी शादी 1 वर्ष पहले काना नाम के युवक से हुई थी .पति व ससुरालीजनों का आरोप है कि इसका किसी युवक से अवैध सम्बंध था,रंगे हाथ पकड़ा था.जिसके बाद ससुरालीजनों ने आपा खो दिया और सबक सिखाने के लिए यह शर्मनाक हरकत कर डाली.जहां पति ने अपनी पत्नी से मारपीट की और उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया.इतना ही नहीं उसका वीडियो भी बनाया,यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है.

सीएम गहलोत ने पुलिस को सख्त कार्रवाई  के दिये आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस को सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है. सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है." उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' में मुकदमा चलाया जाएगा.

डीजीपी उमेश मिश्रा ने देर रात ही इस जघन्य अपराध पर 6 टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है. जिसमें पूर्व पति काना समेत 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है.जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us