Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

T 20 World Cup 2022 के लिए चुनी गई भारतीय टीम को लेकर उठे सवाल फ़्लाप खिलाड़ियों को फ़िर मिला मौका

T 20 World Cup 2022

सोमवार को टी ट्वेंटी विश्वकप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया.साथ ही विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया फ़िर दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज़ के लिए भी टीम घोषित कर दी गई.विश्वकप के लिए चुनी गई इस टीम में लगभग वही खिलाड़ी हैं जो एशिया कप में टीम का हिस्सा थे.

T 20 World Cup India Team : एशिया कप में मिली हार से शायद भारतीय चयनकर्ताओं ने सबक नहीं लिया.टी ट्वेंटी विश्वकप ( T 20 Vishav cup 2022 ) में लगभग वही टीम चुन ली गई है जो एशिया कप में थी.जसप्रीत बुमराह ( Jaspreet Bumrah ) औऱ हर्षल पटेल ( Harshal Patel ) टीम में वापस आए हैं जो पहले से तय था क्योंकि चोट के चलते भारत के दोनों प्रमुख गेंदबाज टीम से बाहर चल रहे थे.आइए पहले भारतीय टीम जान लेते हैं जो विश्वकप के लिए चुनी गई है.

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, यजुवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

स्टैंडबाई खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि विश्नोई, दीपक चाहर

टीम चयन पर उठे सवाल..

Read More: Indore Odi News: पहली दफा न्यूजीलैंड ने भारत में जीती एकदिवसीय सीरीज़ ! नहीं काम आया विराट का शतक

केएल राहुल अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन लगातार गिरता चला जा रहा है. उनका स्ट्राइक रेट बेहद कम है, जिसके चलते दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता है.

Read More: India Vs Pak T20 Wc 2026: भारत की बादशाहत क़ायम ! पाकिस्तान फिर चारों खाने चित्त

ऋषभ पंत ( Rishab Pant ) औऱ दिनेश कार्तिक के रूप में टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किए गए हैं.ऋषभ पंत को पिछले काफी समय से लगातार मौक़े मिल रहे हैं.एकदिवसीय क्रिकेट में वह ज़्यादा प्रभावशाली नज़र आए हैं लेकिन अभी तक टी ट्वेंटी मुकाबलों में वह लगातार लय बरकरार नहीं रख पाए हैं. वह ज्यादातर मौकों पर ख़राब शार्ट खेलकर अपना विकेट गंवाते हैं.एशिया कप में भी लगातार पंत को मौका मिला लेकिन वह अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. पंत के चलते दिनेश कार्तिक ( Dinesh Kartik ) की अंतिम 11 में जगह बनना मुश्किल हो जाता है जबकि दिनेश कार्तिक एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका अदा करते हैं हम सबने आईपीएल में उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग देखी है औऱ इस समय वह फॉर्म में भी हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट औऱ कप्तान रोहित शर्मा उन्हें अंतिम 11 में जगह कैसे देंगें ये बड़ा सवाल है.

Read More: India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

दीपक हुड्डा ( Deepak Hudda ) के चयन पर सबसे ज्यादा सवाल खड़े हुए हैं. उनको टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया जाता है लेकिन एशिया कप में कप्तान ने एक भी गेंद नहीं डलवाई औऱ वह बल्ले से भी बुरी तरह फेल रहे ऐसे में हुड्डा की जगह पर टीम में मिडिल आर्डर के अन्य किसी बल्लेबाज का टीम में चयन बनता था.

चोट के चलते बाहर हुए रवींद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ) की जगह पर अक्षर पटेल ( Axer Patel ) को टीम में चुना गया है. हालांकि अंतिम 11 में उनको कितने मौक़े मिल पाते हैं यह भी देखना दिलचस्प होगा. एशिया कप में सुपर-4 दौर में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र मुकाबले में स्पिनर रवि विश्नोई को मौका मिला उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी की लेकिन अगले मैच में उन्हें फिर से अंतिम 11 में नहीं चुना गया.वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जाएंगें.मोहम्मद शमी को भी स्टैण्डबॉय में रखा गया है.

13 Sep 2022 By Shubham Mishra

T 20 World Cup 2022 के लिए चुनी गई भारतीय टीम को लेकर उठे सवाल फ़्लाप खिलाड़ियों को फ़िर मिला मौका

T 20 World Cup India Team : एशिया कप में मिली हार से शायद भारतीय चयनकर्ताओं ने सबक नहीं लिया.टी ट्वेंटी विश्वकप ( T 20 Vishav cup 2022 ) में लगभग वही टीम चुन ली गई है जो एशिया कप में थी.जसप्रीत बुमराह ( Jaspreet Bumrah ) औऱ हर्षल पटेल ( Harshal Patel ) टीम में वापस आए हैं जो पहले से तय था क्योंकि चोट के चलते भारत के दोनों प्रमुख गेंदबाज टीम से बाहर चल रहे थे.आइए पहले भारतीय टीम जान लेते हैं जो विश्वकप के लिए चुनी गई है.

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, यजुवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

स्टैंडबाई खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि विश्नोई, दीपक चाहर

टीम चयन पर उठे सवाल..

केएल राहुल अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन लगातार गिरता चला जा रहा है. उनका स्ट्राइक रेट बेहद कम है, जिसके चलते दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता है.

ऋषभ पंत ( Rishab Pant ) औऱ दिनेश कार्तिक के रूप में टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किए गए हैं.ऋषभ पंत को पिछले काफी समय से लगातार मौक़े मिल रहे हैं.एकदिवसीय क्रिकेट में वह ज़्यादा प्रभावशाली नज़र आए हैं लेकिन अभी तक टी ट्वेंटी मुकाबलों में वह लगातार लय बरकरार नहीं रख पाए हैं. वह ज्यादातर मौकों पर ख़राब शार्ट खेलकर अपना विकेट गंवाते हैं.एशिया कप में भी लगातार पंत को मौका मिला लेकिन वह अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. पंत के चलते दिनेश कार्तिक ( Dinesh Kartik ) की अंतिम 11 में जगह बनना मुश्किल हो जाता है जबकि दिनेश कार्तिक एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका अदा करते हैं हम सबने आईपीएल में उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग देखी है औऱ इस समय वह फॉर्म में भी हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट औऱ कप्तान रोहित शर्मा उन्हें अंतिम 11 में जगह कैसे देंगें ये बड़ा सवाल है.

दीपक हुड्डा ( Deepak Hudda ) के चयन पर सबसे ज्यादा सवाल खड़े हुए हैं. उनको टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया जाता है लेकिन एशिया कप में कप्तान ने एक भी गेंद नहीं डलवाई औऱ वह बल्ले से भी बुरी तरह फेल रहे ऐसे में हुड्डा की जगह पर टीम में मिडिल आर्डर के अन्य किसी बल्लेबाज का टीम में चयन बनता था.

चोट के चलते बाहर हुए रवींद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ) की जगह पर अक्षर पटेल ( Axer Patel ) को टीम में चुना गया है. हालांकि अंतिम 11 में उनको कितने मौक़े मिल पाते हैं यह भी देखना दिलचस्प होगा. एशिया कप में सुपर-4 दौर में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र मुकाबले में स्पिनर रवि विश्नोई को मौका मिला उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी की लेकिन अगले मैच में उन्हें फिर से अंतिम 11 में नहीं चुना गया.वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जाएंगें.मोहम्मद शमी को भी स्टैण्डबॉय में रखा गया है.

Tags:

Latest News

UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 35 पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया. इस फेरबदल में कई जिलों के अपर...
आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी
UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे
Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका
Fatehpur News: मुझे अपमानित करने के लिए बुलाया है क्या, ये मेरी विधानसभा है, भूमि पूजन में भिड़ीं सपा-भाजपा विधायक
UP Cabinet का मास्टरस्ट्रोक: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, सरकार की लगी मोहर, मई से मिलेगा मानदेय
UP Shiksha Mitra News: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, शिक्षामित्रों के वेतन और नियमितीकरण पर सरकार जल्द ले फैसला

Follow Us