
Murder In Love : लड़की की हत्या कर थाने पहुँचा प्रेमी, बोला पंचायत सहायक बनने के बाद बात कम करती थी
On
यूपी के हरदोई ज़िले में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात हो गई, एक युवक ने 18 वर्षीय एक लड़की की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी औऱ फिर थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. हत्या के पीछे की उसने जो वजह बताई वह हैरान करने वाली है.
Hardoi News : प्रेम प्रसंग में हरदोई में हत्या का मामला सामने आया है.कथित प्रेमी ने हत्या करने के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.हत्यारोपी लड़के ने बताया कि मृतका उसकी बात नहीं मान रही थी, इधर कुछ समय से वह बात भी कम कर रही थी. शादी से इंकार पर गोली मार दी, खुद को भी गोली मारने का इरादा था, लेकिन मोहल्ले वालों ने दौड़ा लिया. हत्यारोपी ने थाने पहुँच अपना जुर्म क़बूल किया.

शुक्रवार को उमेश ने घर में दीपमाला को अकेला देख पहुँच गया. उससे भागकर शादी करने की बात कही लेकिन वह नहीं मानी. इसी बात से नाराज होकर अपने पास लिए हुए अवैध असलहे से उमेश ने दीपमाला की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी. गोली की आवाज सुन पड़ोसी मौक़े पर पहुँच गए. तब तक उमेश घर की दीवार फांदकर भाग गया औऱ सीधा थाने पहुँचा औऱ अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पढ़ने में होशियार थी दीपमाला..

Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
