Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:योगी की सुरक्षा में लगी स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर की मौत..!

यूपी:योगी की सुरक्षा में लगी स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर की मौत..!
फाइल फोटो

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा फ्लीट में लगी स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरी ख़बर।

सोनभद्र: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी जनसभाओं का दौर तेज़ी से चल रहा है सभी पार्टियों के बड़े नेता राज्य दर राज्य चुनावी जनसभा कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का काम कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ भी देश भर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री को दो दिन बाद ओडिशा के दौरे पर जाना है जहां वह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।लेकिन उनके दौरे से पहले एक बुरी ख़बर भी आई है।मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबर के अनुसार योगी के ओडिशा दौरे को लेकर उनके सुरक्षा व्यवस्था में लगी फ्लीट की 6 गाड़ियां पहले ही ओडिशा के लिए रवाना हो गई थीं।लेक़िन गाड़ियों का काफिला आज जब सोनभद्र ज़िले के करमा इलाक़े से गुज़र रहा था तभी रास्ता पार कर रही एक महिला को बचाने में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके चलते ड्राइवर संदीप कुमार की मौत हो गई और गाड़ी में बैठे 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज़ के लिए वाराणसी भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने दुःख जताते हुए मृतक संदीप के परिवार को हर सम्भव मदद करने का ऐलान किया है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us