Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Latest Sarkari Naukri 2022 : यूपी में 701 पदों पर निकली सरकारी नौकरी आज से आवदेन शुरु

Latest Sarkari Naukri 2022 : यूपी में 701 पदों पर निकली सरकारी नौकरी आज से आवदेन शुरु
Up van daroga recruitment (फ़ोटो- सांकेतिक)

सरकारी नौकरी ( Up Government Jobs ) की तलाश में जुटे युवाओं के लिए अच्छा मौका है, उत्तर प्रदेश के वन विभाग ( Up Forest Department ) में 701 पदों पर भर्ती निकली है.आवेदन आज यानी 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं.

UP Van Daroga News : उत्तर प्रदेश वन दारोगा के 701 पदों पर आज यानी 17 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.अंतिम तिथि 13 नवम्बर 2022 है.आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर कर सकते हैं. 

यूपी पीईटी पास ही कर सकते हैं आवदेन..

वन दरोग़ा के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने यूपी पीईटी 2021 की परीक्षा पास की हो. चूंकि इन पदों के लिए नोटिफिकेशन सितंबर माह में ही जारी हो गया था. इस लिए 2021 पीईटी पास अभ्यर्थी आवदेन कर सकते हैं.

701 पदों पर निकली इस भर्ती में अनारक्षित के 288 पद, ओबीसी के 163, एससी के 160, एसटी के 20, ईडब्लूएस के 70 पद हैं.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती 2022 में नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण हो. अन्य शैक्षिक आहर्ता के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें.अभ्यर्थी के पास 50 परसेंटाइल स्कोर PET एग्जाम में होना चाहिए.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

उम्र सीमा की बात करें तो 01 जुलाई 2022 तक कम से कम 18 वर्ष,अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

1 वेतनमान 5200-20,200 रुपये , ग्रेड पे- 2800 रुपये,पे लेवल-05 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक वेतन.

आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए केवल 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट नहीं दी गई है.

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us