Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कौशाम्बी:फ़िल्मी स्टाइल में एटीएम उखाड़ ले गए चोर..पुलिस गश्त लगाती रह गई.!

फोटो-युगान्तर प्रवाह

कौशाम्बी जिले में एटीएम चोरी की ऐसी घटना सामने आई है जिसने पुलिस वालों के होश उड़ा दिए हैं..चोरों ने फ़िल्मी स्टाइल से पूरी एटीएम मशीन ही निकाल ले गए..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

कौशाम्बी:दीपावली की रात एक ओर लोग दिवाली मनाने में व्यस्त थे तभी चोरों ने मुख्य मार्ग में लगी एटीएम मशीन को अपना निशाना बनाया। बदमाश पूरा का पूरा एटीएम ही उखाड़ कर ले गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें चोरों ने चोरी का नया तरीका अपनाया है।

यह भी पढ़ें:पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर पर पुलिस का छापा..क़रीब 3 दर्जन जुआड़ी गिरफ्तार..कारागार का एक दीवान भी था पकड़ा गया.!

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर बाजार स्थित नेशनल हाइवे पर बने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का है। बताया जा रहा है कि दीपावली की रात एटीएम के बाहर का शटर तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के ऊपर काली प्लास्टिक से उसे ढक दिया। जिससे एटीएम मशीन को निकालते समय वो कैमरों से बचे रहे।बदमाश पूरी एटीएम मशीन उखाड़कर अपने साथ ले गए  और लगभग तीन किलोमीटर दूर सैयद राजेपुर गांव के नजदीक उसे तोड़कर पैसे निकाल कर फेंक दिया। बैंक प्रबंधक अरविंद कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि एटीएम में बीस लाख रुपए थे त्योहार की वजह से एक दिन पहले उसमें पंद्रह लाख रुपये डाले गए थे औऱ पांच लाख उसमें पहले से मौजूद थे।आपको बतादें कि सीसीटीवी फुटेज में घटना की पूरी वारदात कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली से कुछ ही दूरी पर था एटीएम बूथ...

गुलामीपुर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ब्रांच नेशनल हाइवे पर ही बनी है और उसके बाहर उसका एटीएम भी लगा है। बताया जा रहा है सैनी कोतवाली वहां से महज़ कुछ किलोमीटर की दूरी पर है और दीपावली के त्योहार के कारण लगातार पुलिस की गश्ती भी हो रही है उसके बावजूद भी चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि इस घटना की जांच फड़ताल के पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा साथ ही जो पुलिस कर्मी उस समय गश्त पर थे उनपर भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

चोरों ने जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया है उससे कहीं न कहीं पुलिस की कार्यशैली की पोल खोलकर रख दी है।

28 Oct 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
श्रावण पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है. संतान सुख की कामना करने वाले दंपतियों...
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

Follow Us