Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Karnataka Tomato Stolen : टमाटर लाल का असर यहां ! खेत से ढाई लाख रुपये के टमाटर उड़ा ले गए चोर

Karnataka Tomato Stolen : टमाटर लाल का असर यहां ! खेत से ढाई लाख रुपये के टमाटर उड़ा ले गए चोर
कर्नाटक में खेतों से टमाटर चोरी

Tomatoes Price Today : चोरियां तो बहुत तरह की सुनी हैं, लेकिन क्या कभी टमाटर चोरी की वारदात को सुना है. नहीं सुना तो सुन कर हैरान हो जाएंगे. कर्नाटक में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया दरअसल यहां एक खेत से भारी संख्या में करीब ढाई लाख रुपये के टमाटर चोर चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए.


हाईलाइट्स

  • कर्नाटक में अजीबोगरीब चोरी का मामला, खेतो से टमाटर हुए चोरी
  • Tomatoes Price Today टमाटर का भाव छू रहा आसमान, ढाई लाख रुपये का खेतों से टमाटर चोरी
  • पुलिस की नजर में चोरी का ऐसा पहला मामला

Tomatoes Stolen Tomatoes Price Today : इन दिनों टमाटर का रंग लाल है. बाजार में टमाटर का भाव 130 से लेकर 160 तक पहुँच रहा है. जिससे टमाटर की खेती पर गहरा असर पड़ा है.वहीं अब टमाटर चोरी भी किये जाने लगे हैं,कर्नाटक मे लाखों रुपये के टमाटर खेत से चोरी कर चोर फरार हो गए.जानिए फिर क्या हुआ..

 

खेत से टमाटर चोरी

कर्नाटक के हासन जिले के गोनि सोमनहल्ली गांव के एक खेत से ढाई लाख रुपये के टमाटर देर रात चोर चोरी कर ले गए. पीड़ित किसान महिला ने टमाटर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस भी इस चोरी की घटना को लेकर अचंभित है.

50 से 60 बैग भरकर ले गए टमाटर

दरअसल मामला कर्नाटक के हासन जिले का है,गोनी सोमहल्ली गांव में धारिणी महिला जो किसान है उसका कई बीघा में खेत है.  टमाटर की पैदावार इस बार अच्छी हुई थी. देर रात शातिर चोरों ने खेत पर धावा बोला. शातिर 50 से 60 बैग भरकर टमाटर खेत से चोरी कर फरार हो गए और फसल को भी नष्ट कर दिया. सुबह जब धारिणी खेत पहुंची तो खेत से टमाटर ग़ायब थे.जिसके बाद पीड़ित किसान महिला ने थाने पहुंचकर टमाटर चोरी की सूचना दी. महिला ने हलेबीड़ू पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

पुलिस भी हैरान

पीड़ित महिला धारिणी ने बताया कि टमाटर के भाव 120 रुपये प्रति किलो के ऊपर जा रहा है.इस बार पैदावार अच्छी हुई थी. बेंगलुरु के बाजार में टमाटर को बेचना था.लेकिन हमारी सारी मेहनत पर इन शातिरों ने पानी फेर दिया. करीब 50 से 60 बोरियाँ टमाटर की चोर बैग में भरकर ले गए. जिनकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है.वही पुलिस की माने तो टमाटर चोरी का केस पहली दफा देखा है फिलहाल मामला दर्ज कर शातिरों की तलाश की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us