Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bank Currency PNB: बैंक के अंदर सड़ गए 42 लाख रुपए,कहीं आपका Bank तो नहीं

Bank Currency PNB: बैंक के अंदर सड़ गए 42 लाख रुपए,कहीं आपका Bank तो नहीं
PNB Bank Currency News : प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के कानपुर (Kanpur) स्थित एक बैंक में रखे 42 लाख रुपए लाफरवाही के चलते सड़ गए.लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा सीलन का शिकार हो गया. घटना के बाद चार बैंक कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है (PNB Pandu Nagar Branch 42 lakh rupees got rotten in water Moisture Latest Hindi News)

PNB Pandu Nagar Branch 42 Lakh Currency Rotten water: यूपी के कानपुर में लापरवाही का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसमें बैंक के अंदर रखे 42 लाख रुपए की करेंसी पानी और सीलन के चलते सड़ गई. घटना के बाद चार बैंक कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.आपको बता दें कि कानपुर (Kanpur) के पंजाब नेशनल बैंक (Panjab National Bank) की पांडु नगर (Pandu Nagar) स्थित ब्रांच में करेंसी चेस्ट निरीक्षण के दौरान इतनी बड़ी रकम के सड़ने का मामला पकड़ा गया. (PNB Kanpur News)

दरअसल आरबीआई (RBI) ने जुलाई 2022 के दौरान ऑडिट किया था जिसके दौरान PNB पांडु नगर शाखा में बड़ी संख्या में पैसों की कमी देखी गई. बताया जा रहा है की मामला खुलने के बाद कई हफ्ते नोटों की गिनती की गई जिसमें 42 लाख रुपए कम थे. जानकारों की माने तो करेंसी चेस्ट (जिस स्थान पर पैसे रखे जाते हैं) में पैसे कई महीने पहले सड़ चुके थे लेकिन बैंक कर्मियों ने इस बात को छुपाए रखा. मामले का खुलासा होने के बाद बैंक की बिजलेंस टीम ने भी जांच की जिसमे सीलन से पैसे खराब होने की बात सामने आई उसके बाद PNB एक टीम ने जांच के बाद चार बैंक कर्मियों को सस्पेंड कर दिया.(PNB Bank Officer Suspended)

कौन थे चार पीएनबी बैंक कर्मी जिन्हे सस्पेंड किया गया (PNB Officer Suspended Kanpur)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पांडु नगर शाखा में कार्यरत चार अधिकारियों को 42 लाख रुपए की करेंसी सड़ने पर निलंबित कर दिया गया जिनमें देवी शंकर (वरिष्ठ प्रबंधक करेंसी चेस्ट) प्रबंधक करेंसी चेस्ट आशा राम, प्रबंधक भास्कर कुमार और राकेश कुमार, अधिकारी करेंसी चेस्ट शामिल हैं इनमें से सारे अधिकारियों का पहले ही स्थानांतरण हो चुका है लेकिन मामले में दोषी होने की वजह से उन्हें निलंबित किया गया है (PNB Officer Suspended Kanpur)

Read More: Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम

42 लाख की करेंसी सड़ने का कारण मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है की जहां पर नोटो के बक्से रखे जाते हैं वह स्थान अंदर ग्राउंड में है जहां अधिकतर नमी बनी रहती है. पानी कहां से आया इसकी जानकारी किसी को नहीं है. इसकी एक वजह ये भी बताई गई की बैंक में भारी मात्रा में कैश जमा किया गया और लगातार उनकी गिनती नहीं की गई जिसकी वजह से पैसे नीचे दबे होने के कारण सड़ गए (PNB Kanpur Pandu Nagar Branch 42 Lakh Curreny Rotted)

Read More: Petrol Diesel Price Today 6 July 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत बड़े शहरों में आज का भाव

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us