Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : सिरफिरे आशिक की शर्मनाक हरकत, सरेराह सिंदूर से भर दी कॉलेज छात्रा की मांग

Kanpur Crime : सिरफिरे आशिक की शर्मनाक हरकत, सरेराह सिंदूर से भर दी कॉलेज छात्रा की मांग
कानपुर में सिरफिरे आशिक की शर्मनाक हरकत

कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.सिरफिरे युवक ने परीक्षा देने जा रही छात्रा को रोक कर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन मांग में सिंदूर भर दिया.छात्रा के चीखने पर मनचला वहां से भाग निकला.पीड़िता ने इस मामले की शिकायत परिजनों से की.और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में एकतरफा प्रेम करने वाले सिरफिरे की हैरान कर देने वाली करतूत
  • परीक्षा देने जा रही छात्रा को रोककर हाथ पकड़ा और भर दिया मांग में सिंदूर
  • परिजनों ने की शिकायत ,क़िदवई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crazy young boy stopped a girl student : फिल्मी अंदाज में कानपुर में एक युवक ने सरेराह चलते एक युवती का हाथ पकड़ा और मुट्ठी भर सिंदूर उसके मांग में भर दिया और कहने लगा तुम मेरे अलावा किसी और की नहीं हो सकती, आखिर यह मामला क्या है,चलिए आपको बताते हैं और फिर उस युवक का क्या हुआ..

परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़

जानकारी के मुताबिक किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक छात्रा परीक्षा देने कॉलेज गई थी.जहां पहले से ही मौजूद एक सिरफिरे युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ मरोड़ दिया और जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर डाला. छात्रा के चीखने पर वह वहां से भाग निकला. परीक्षा के बाद छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना किदवई नगर थाने में दी.

एकतरफा प्रेम का मामला

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

बताया जा रहा कि जरौली फेस निवासी यदुवीर सिंह पिछले कई दिनों से छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था. जबकि छात्रा की ओर से कभी ऐसी कोई बात नहीं सामने आई.. हाल ही में छात्रा की शादी भी तय हुई थी जिसके बाद से यदुवीर काफी गुस्से में था. उसने आज मौका देखते ही जब छात्रा परीक्षा देने कॉलेज पहुंची. तभी वहां मौजूद यदुवीर ने उसका हाथ मरोड़ दिया और जबरन उसके मांग में सिंदूर भर दिया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

सिंदूर भरकर कहा तुम अब मेरी हो 

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

सिंदूर भरते ही फिल्मी अंदाज में सरेराह शातिर युवक ने छात्रा से कहा कि तुम अब मेरी हो, मेरे अलावा किसी और की नहीं हो सकती हो. वही छात्रा के चीखने पर यदुवीर वहां से भाग निकला .परीक्षा समाप्त होने के बाद घटना की सूचना छात्रा ने परिजनों को दी.गुस्से में आगबबूला परिजन इस मामले को लेकर किदवई नगर थाने पहुंचे और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है .किदवई नगर थाना प्रभारी ने इस मामले में बताया कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us